Move to Jagran APP

पाकिस्तानी MP के नाम पर वायरल हो रहा है किसी और शख्स का डांस VIDEO

ये वीडियो पाकिस्तान का है और नजर आ रहा शख्स पाकिस्तानी ही है। मगर ये आमिर हुसैन नहीं है। वीडियो में दिख रहा शख्स पाकिस्तानी कोरियोग्राफर शोएब शकूर है।इस वीडियो को पाकिस्तानी फोटोग्राफी स्टूडियो एच एस स्टूडियो ने सबसे पहले अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया था।

By Anand KashyapEdited By: Sat, 08 Jan 2022 09:36 AM (IST)
पाकिस्तानी MP के नाम पर वायरल हो रहा है किसी और शख्स का डांस VIDEO
पाकिस्तानी एमपी आमिर लियाकत हुसैन और कटरीना कैफ, तस्वीर: @taimoorze/katrinakaif

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्मों और गानों को पसंद करने वाले केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में हैं। कई देशों में हिंदी गानों को जोर-शोर से सुना जाता है। एक ऐसा ही डांस वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी सांसद ने अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के गाने ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर जबरदस्त डांस किया है।

ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर एक वीडियो खूब चर्चा में है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 'सूर्यवंशी' फिल्म के गाने 'टिप-टिप बरसा पानी' पर डांस करने वाला शख्स पाकिस्तान के सांसद आमिर लियाकत हुसैन हैं। ये वीडियो इतना वायरल हो रहा है कि कई ट्विटर हैंडल्स पर इसे लाखों व्यूज मिल रहे हैं। आपको बता दें कि आमिर हुसैन, इमरान खान की पार्टी तेहरीक-ए-इंसाफ से पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली के सदस्य हैं।

हालांकि कि ये सच्चाई ये नहीं है। दरअसल, ये वीडियो पाकिस्तान का है, और नजर आ रहा शख्स पाकिस्तानी ही है। मगर ये आमिर हुसैन नहीं है। वीडियो में दिख रहा शख्स पाकिस्तानी कोरियोग्राफर शोएब शकूर है। इस वीडियो को पाकिस्तानी फोटोग्राफी स्टूडियो एच एस स्टूडियो ने सबसे पहले अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया था। यही नहीं, शोएब ने भी इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Shoaib Shakoor (@shoaibshakoor)

जब से वीडियो वायरल हुआ है, तब से सोशल मीडिया पर धमासान मचा हुआ है। लोग जहां इस शख्स को सांसद समझकर उसका मजाक उड़ा रहे हैं वहीं पाकिस्तानी नागरिक लोगों को सफाइयां दे रहे हैं। गलतफहमी का आलम ये है कि बॉलीवुड सेलेब्स भी अस वीडियो को पाकिस्तानी एमपी का ही बता कर शेयर कर रहे हैं।

(पहले ये खबर भ्रामक तथ्यों के आधार पर लिखी गई थी जिसे अब सही कर लिया गया है)