विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरे इंडिया वालो... Mawra Hocane समेत इन 4 पाकिस्तानी सेलेब्स के इंस्टाग्राम से हटा बैन

Published: Wed, 02 Jul 2025 01:14 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jul 2025 01:16 PM (IST)

Pakistani Celebs Instagram मनोरंजन जगत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तानी सेलेब्स के सोशल मीडिया ...और पढ़ें

पाकिस्तानी सेलेब्स के इंस्टा से हटा बैन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
पाकिस्तानी सेलेब्स के इंस्टा से हटा बैन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. पाक सेलेब्स के इंस्टा से हटा बैन
  2. भारत में दिख रहे हैं इन सेलेब्स के हैंडल
  3. ऑपरेशन सिंदूर के बाद किए गए थे बैन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pakistani Celebs Instagram Unbanned: बीते मई महीने की शुरुआत में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तकरार देखने को मिली थी। जिसकी वजह 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना की तरफ से चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर था, जिसने पड़ोसी मुल्क में घुसकर आंतकी ठिकानों को ध्वस्त किया।

इसके बाद मावरा होकेन (Mawra Hocane) सहित तमाम पाकिस्तानी सेलेब्स ने भारतीय सेना की सोशल मीडिया पर आलोचना की थी, जिसके बाद उनके इंस्टाग्राम हैंडल को भारत में बैन कर दिया गया था। लेकिन अब ये बैन हटा दिया गया है और पाक सेलेब्स के इंस्टा अकाउंट इंडिया में भी दिख रहे हैं। 

इन पाकिस्तानी सेलेब्स के इंस्टाग्राम से हटा बैन

ऑपरेशन सिदूंर के बाद पाकिस्तानी सेलेब्स एक तरह से बौखला गए थे और भारतीय सेना के खिलाफ बयानबाजी करने लगे थे। जिसके बाद भारतीय सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय एक्शन में आया और सभी पाकिस्तानी सेलेब्स के सोशल मीडिया हैंडल को भारत में बैन कर दिया था।

ये भी पढ़ें- Twinkle Khanna ने बताया पाकिस्तान को सबक सिखाने का फॉर्मूला, मावरा होकेन समेत इन सितारों पर कसा तंज

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

लेकिन अब ये बैन हट गया है, जिसमें 5 पाक सेलेब्स के इंस्टाग्राम अकाउंट अब इंडिया में भी शो हो रहे हैं। इन 5 पाकिस्तानी कलाकारों में जिनके नाम शामिल हैं, वो इस प्रकार हैं-

  • मावरा होकेन (Mawra Hocane)

  • सबा कमर (Saba Qamar)

  • अहद रजा मीर (Ahad Raja Mir)

  • युमन जैदी (Yumna Zaidi)

  • दानिश तैमूर (Danish Taimoor)

गौर करने वाली बात ये है कि सनम तेरी कसम फिल्म से फेम कमान वालीं अभिनेत्री मावरा होकेन ने काफी विवादित बयान दिए।

इनके इंस्टाग्राम से बैन हटने के बाद इंडियन आडियंस काफी हैरान है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- अरे इंडिया वालो फिर आईडी दिख रहा है। इसके अलावा कुछ यूजर्स का मानना है कि मावरा के अकाउंट से बैन को नहीं हटाना चाहिए था। 

अब भी बैन हैं इन पाकिस्तानी सेलेब्स के अकाउंट

5 पाकिस्तानी सेलेब्स के इंस्टाग्राम हैंडल इंडिया में दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अब भी कई ऐसे पॉपुलर पाकिस्तानी फिल्मी सितारे हैं, जिनके अकाउंट बैन हैं। इनमें हानिया आमिर (Hania Aamir), फवाद खान, माहिरा खान और गायक आतिफ असलम सहित कई सेलेब्स के इंस्टा पर प्रतिबंध लगा हुआ है। बता दें कि हानिया अभिनेता दिलजीत दोझांस की फिल्म सरदार जी 3 (Sardar Ji 3) को लेकर इस वक्त लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। 

ये भी पढ़ें- भारत से पंगा लेना Mawra Hocane को पड़ा भारी, पोस्टर से गायब हुआ पाकिस्तानी एक्ट्रेस का चेहरा