विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉयफ्रेंड ने उड़ाया पाकिस्तान का मजाक तो एक्ट्रेस ने तोड़ दी सगाई, कहा- धर्म और मुल्‍क पहले

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Thu, 27 May 2021 06:51 AM (IST)

पाकिस्तानी एक्ट्रेस जोया नासिर अपने मंगेतर जर्मन ब्लॉगर क्रिश्चियन बेटजमैन से एक ट्वीट के चलते रिश्ता तोड़ लिया।जोया का आरोप ...और पढ़ें

Image Source: christan betzmann Official Instagram Account
Image Source: christan betzmann Official Instagram Account

नई दिल्ली,जेएनएन। पाकिस्तानी एक्ट्रेस जोया नासिर अपने मंगेतर जर्मन ब्लॉगर क्रिश्चियन बेटजमैन से एक ट्वीट के चलते रिश्ता तोड़ लिया।जोया का आरोप है कि क्रिश्चियन बेटजमैन ने ट्वीट कर इजरायल और फिलिस्तीन विवाद में पाकिस्तान का मजाक उड़ाते हुए उसे थर्ड वर्ल्ड कंट्री बता डाला। बस यहीं बात बात जोया को नागवार गुजरी और उन्हेंने क्रिश्चियन से सारे संबंध खत्म करने का एलान कर दिया।

क्रिश्चियन ने लिखा...

दरअसल, क्रिश्चियन एक जर्मन ब्लॉगर हैं। इन दिनों उनकी एक पोस्ट पर काफी हंगामा मचा हुआ है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है कि इस वक्त दुआ करने से कुछ नहीं होगा। क्रिश्चियन ने फिलीस्तीन के सपोर्ट में आवाज उठाने वाले पाकिस्तानियों पर भी सवाल उठाए हैं। क्रिश्चियन पाकिस्तानियों से कहा कि, दूसरों के लिए बुरा फील करना बंद करो जब आप लोग अपने ही देश को बर्बाद कर रहे हो। जब अपने समाज और लोगों की ही मदद नहीं कर पा रहे हो। 

मुल्क की बुराई नहीं सुन पाई जोया

इसके बाद रविवार को जोया ने भी अपना फैसला लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि वो और क्रिश्चियन अब साथ नहीं हैं। उन्होंने सगाई तोड़ दी है। जोया ने लिखा, 'क्रिश्चियन का मेरे कल्चर, मेरे देश और मेरे लोगों के लिए जो अचानक से स्टैंड बदला है, मेरे धर्म की ओर जो असंवेदनशीलता दिखाई गई है उस चीज ने मुझे ये मुश्किल फैसला लेने पर मजबूर किया है।’

एक दूसरे के प्रति सम्मान की बात

जोया ने आगे कहा, 'कुछ धार्मिक और सामाजिक सीमाएं होती हैं जिन्हें पार नहीं किया जा सकता है। इसलिए मैंने अलग होने का फैसला किया। विनम्रता, सहिष्णुता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान ऐसे गुण हैं जिनका हमें हमेशा पालन करना चाहिए।’ इसके आगे जोया लिखती हैं, 'मैं अपने अल्लाह से दुआ करूंगी कि वो मुझे दुनिया में चल रही भावनात्मक तबाही से निपटने की शक्ति दे। मैं क्रिस के उज्ज्वल और सुखद भविष्य की कामना करती हूं।’  

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zoya Nasir (@zoyanasir)

क्रिश्चियन ने भी दिया जवाब

इस मामले पर जोया के मंगेतर क्रिश्चियन ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि उनकी बातों को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट लिख कर जोया की बातों का जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि वह एक बेहतर पाकिस्तान देखना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने पाकिस्तान की इस तरह से आलोचना की है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Christian Betzmann (@christianbetzmann)

पाकिस्तानियों के बारे में कही ये बात

क्रिश्चियन ने पोस्ट में कहा है कि उन्होंने कभी किसी धर्म या प्रार्थनाओं का मजाक नहीं उड़ाया है। उनका कहना है, 'मुझे पता चला था कि इस्लाम शांति का प्रतीक है लेकिन जब मैं पाकिस्तानियों के सोशल मीडिया कमेंट्स देखता हूं तो मैं शांति नहीं देखता हूं। मैंने नफरत और हिंसा देखी। किसी की बातों को मरोड़कर उसके खिलाफ नफरत फैलाना आसान है। मैं हमेशा से फिलीस्तीन के साथ था और मेरे मुस्लिम भाइयों के भी, मैंने कभी भी इजरायल को सपोर्ट नहीं किया है।’