पाकिस्तानी एक्ट्रेस का 'मुजरा' गीत, हर महफिल में बजता है गाना; 31 साल पहले Alka Yagnik ने गाया था कल्ट सॉन्ग
अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने 32 साल पुराने एक गाने को आवाज दी थी जिसे पाकिस्तानी एक्ट्रेस पर फिल्माया गया था।

32 साल पुराना है अलका याग्निक का ये गीत
HighLights
32 साल पुराना है अलका याग्निक का ये गीत
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने मुजरा स्टाइल में किया था डांस
गाने में दिखी अमरीश पुरी की भी झलक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वैसे तो बॉलीवुड में मुजरा स्टाइल, कथक और ट्रेडिशनल क्लासिक स्टाइल में कई गाने बने हैं। ऐसे गानों में ज्यादातर सुपरस्टार्स जैसे रेखा, मधुबाला, माधुरी को अपनी अदाएं बिखेरते हुए देखा गया है। लेकिन 90 के दशक में एक गाना ऐसा भी था जिसमें एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने मुजरा स्टाइल में शानदार परफॉर्मेंस दी थी।
अमरीश पुरी संग किया था कमाल का डांस
इस गाने की खासियत पाकिस्तानी एक्ट्रेस का कमाल का डांस तो था ही उनके साथ इसमें बॉलीवुड के लीजेंडरी खलनायक अमरीश पुरी (Amrish Puri) भी थे। हम बात कर रहे हैं जेबा बख्तियार (Zeba Bakhtiar) की जिन्होंने अलका याग्निक की आवाज में गाए गए इस क्लासिकल सॉन्ग में अपनी अदायगी का जलवा बिखेरा।
-1792769380360.webp)
अलका याग्निक ने गाया था कल्ट गाना
यह गीत 1995 में रिलीज हुई फिल्म जय विक्रांता (Jai Vikranta) का है जिसके बोल हैं- देख के मेरा खिलता हुस्न ओ शबाब' (Dekh Ke Mera Khilta Husn O Shabab)। इस गाने में जेबा बख्तियार ने अमरीश पुरी के साथ परफॉर्मेंस दी थी। हालांकि इसमें फ्री स्टाइल डांस के साथ मुजरा स्टाइल डांस भी था, जिसे जेबा ने बखूबी परफॉर्म किया था। ये गाना 90 के दशक की मशहूर गायक अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने गाया था।
कौन थीं जेबा बख्तियार ?
बख्तियार ने 1988 में पाकिस्तान टेलीविजन के पीरियड-ड्रामा 'अनारकली' से टेलीविजन पर कदम रखा। इस सीरीज में उनके उदास और रोमांटिक किरदार को काफी सराहा गया। इसके बाद, शहनाज शेख और सलमा आगा के साथ बात न बन पाने पर, हसीना मोइन की सिफारिश पर बख्तियार को रणधीर कपूर की फिल्म 'हिना' में मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिला।
जेबा बख्तियार ने रणधीर कपूर की रोमांटिक ड्रामा हिना (1991) में को-स्टार ऋषि कपूर के साथ अपनी हाई-प्रोफाइल शुरुआत से बॉलीवुड में प्रसिद्धि हासिल की। इसके बाद उन्होंने मोहब्बत की आरजू, स्टंटमैन, जय विक्रांता, मुकदमा जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया।
हालांकि 'हिना' की भारी सफलता के बाद, उनकी कोई भी बॉलीवुड फिल्म वैसी कामयाबी हासिल नहीं कर सकी और भारत में उनका करियर आगे नहीं बढ़ पाया। आखिरकार वह वापस पाकिस्तान चली गईं, जहां उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन और फिल्ममेकिंग में भी हाथ आजमाया।
