Move to Jagran APP

Zeenat Aman के इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर भावुक हुईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली, लिखी ये पोस्ट

हिंदी सिनेमा में उनका बड़ा ब्रेक 1971 की फ़िल्म हरे रामा हरे कृष्णा थी जिसका लेखन निर्माण और निर्देशन देव आनंद ने ही किया था। फ़िल्म में लीड रोल में भी वही थे। इस फ़िल्म में ज़ीनत ने देव की बहन का किरदार निभाया था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 12:17 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 08:35 PM (IST)
Zeenat Aman के इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर भावुक हुईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली, लिखी ये पोस्ट
Somy Ali and Zeenat Aman. Photo- Instagram/SomyAli

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस ज़ीनत अमान ने 2021 में इंडस्ट्री में 50 साल का शानदार सफ़र पूरा कर लिया। अपने दौर की सबसे ग्लैमरस और साहसी एक्ट्रेसेज़ में शुमार ज़ीनत को उनके दोस्तों और साथियों ने बधाई दी। इन्हीं में से एक पाकिस्तानी मूल की कलाकार सोमी अली भी हैं, जो ज़ीनत अमान की अच्छी दोस्त हैं। सोमी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखकर ज़ीनत के गुज़रे दौर को याद किया।

loksabha election banner

सोमी ने लिखा- हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में 50 सालों की अकल्पनीय सफलता हासिल करने वाली इस लीजेंड को सलाम। आपने तमाम औरतों को आवाज़,साहस और सामाजिक परम्पराओं के ख़िलाफ़ बग़ावत करने के लिए हिम्मत दी। एक हीरो, एक लीजेंड और मेरे लिए हमेशा एक आदर्श। आपको जीवन में अनेक सफलताएं हासिल हों। सोमी और ज़ीनत की दोस्ती कई साल पुरानी है, जब सोमी ने हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए मायामी से मुंबई की उड़ान भरी थी। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Somy Ali (@realsomyali)

वैसे, जीनत के इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने का जश्न सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने भी मनाया। सुचित्रा ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसमें ज़ीनत अपने कुछ दोस्तों और केक के साथ 'पॉरी' कर रही हैं। इस वीडियो के साथ सुचित्रा ने लिखा- हिंदी सिनेमा में ज़ीनत के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए। उन्होंने पॉरी हो रही है हैशटैग भी लिखा। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Suchitra Krishnamoorthi (@suchitrapublic)

ज़ीनत अमान का जन्म 19 नवम्बर 1951 को हुआ था। उनके पिता अमानुल्लाह एक जाने-माने स्क्रिप्ट राइटर थे, जिन्होंने मुग़ले-आज़म और पाकीज़ा जैसी फ़िल्में लिखी थीं। ज़ीनत ने 1970 में फेमिना मिस इंडिया एशिया पेसिफिक जीतने के बाद मिस एशिया पेसिफिक का ताज पहना था। फ़िल्मी दुनिया में उनकी शुरुआत इंडो-फिलिपीनो फ़िल्म द ईविल विदिन से हुई थी, जिसे लैम्बर्टो वी एवेलाना ने निर्देशित किया था। इस फ़िल्म में देव आनंद, प्रेम नाथ और एमबी शेट्टी जैसे भारतीय कलाकार विभिन्न भूमिकाओं में थे।

हिंदी सिनेमा में उनका बड़ा ब्रेक 1971 की फ़िल्म हरे रामा हरे कृष्णा थी, जिसका लेखन, निर्माण और निर्देशन देव आनंद ने ही किया था। फ़िल्म में लीड रोल में भी वही थे। इस फ़िल्म में ज़ीनत ने देव की बहन का किरदार निभाया था। हिप्पी कल्चर ने इस फ़िल्म के ज़रिए हिंदी सिनेमा में दमदार दस्तक दी थी और ज़ीनत अमान पर फ़िल्माया गाना दम मारो दम एक एंथम बन गया था। बहन का किरदार निभाने के बावजूद ज़ीनत ओवरनाइट सेंसेशन बन गयीं। इसके बाद ज़ीनत ने कई फ़िल्मों में देव आनंद की प्रेमिका की भूमिका भी निभायी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.