नई दिल्ली, जेएनएन। Mahira Khan Dance Video: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने एक शादी में जमकर डांस किया है। उनका डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने पर डांस किया है। माहिरा खान शाह रुख खान के साथ फिल्म रईस में नजर आई थी। वह भारत में भी काफी फेमस है। माहिरा खान को रणबीर कपूर के साथ अमेरिका में सड़क किनारे सिगरेट पीते हुए भी देखा गया था। इसके चलते दोनों के बीच अफेयर की खबरें भी वायरल हुई थी। हालांकि, बाद में दोनों ने इस बात का खंडन किया था। अब दोनों एक बार फिर खबरों में है।
माहिरा खान का डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है
माहिरा खान ने एक शादी में डांस किया है। इस डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने डांस का भूत पर कमर मटकाई है। वायरल वीडियो में मायरा खान को रणबीर कपूर के गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। यह पाकिस्तानी अभिनेता फ्रीहा अल्ताफ के बेटे और सिंगर तुरहान जेंस की शादी है।
यह भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa ने 'बाबूजी जरा धीरे चलना' पर बनाया बोल्ड रील वीडियो, फैंस ने कहा- खूबसूरत
Mahira Khan dancing on Ranbir Kapoor's song "Dance Ka Bhoot"#RanbirKapoor #MahiraKhan pic.twitter.com/iKRNDJZlJd
— Hail Hydra (@Lordofbattles8) January 22, 2023
माहिरा खान ने इस अवसर पर लहंगा पहन रखा है
माहिरा खान ने इस अवसर पर लहंगा पहन रखा है। उनके बाल बंधे हुए हैं और वह काफी खूबसूरत लग रही है। उन्होंने शानदार डांस से सभी का दिल जीत लिया है। माहिरा खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड फोटो और वीडियो शेयर करती है।
यह भी पढ़ें: Uorfi Javed का नया लुक देख फैंस ने पकड़ा सिर, कहा- यह तो कुल्फी जावेद...
रणबीर कपूर और माहिरा खान को रेड सी फिल्म फेस्टिवल में देखा गया था
इसके पहले रणबीर कपूर और माहिरा खान को जेद्दा सऊदी अरेबिया में हुए रेड सी फिल्म फेस्टिवल में भाग लेते देखा गया था। दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे। दोनों एक-दूसरे के साथ एन्जॉय करते नजर आए। दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी थी। माहिरा खान ने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। वह कई पाकिस्तानी फिल्मों में भी काम कर चुकी है।