विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भक्ति गीत गाने वाले पाकिस्तानी सिंगर्स के 'अल्फाजों' का सिर चढ़ा जादू, भारत में टॉप ट्रेंडिग बना ये सूफी गाना

Published: Wed, 21 Oct 2026 12:32 PM (IST)

अपने भक्ति गीत के लिए मशहूर दो पाकिस्तानी सिंगर्स का एक सूफी रोमांटिक गाना भारत में सोशल मीडिया पर खूब ...और पढ़ें

पाकिस्तान का ये गाना भारत में हो रहा है खूब ट्रेंड/फोटो- इंस्टाग्राम

पाकिस्तान का ये गाना भारत में हो रहा है खूब ट्रेंड/फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. भारत में तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है सूफी गीत

  2. पाकिस्तानी सिंगर्स के रोमांटिक गाने ने मचाया धमाल

  3. भक्ति गीत गाने वाले सिंगर्स के गाने पर बनी रील्स

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। एक पुराना सूफी गाना अचानक लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। पाकिस्तान में भक्ति सॉन्ग गाने वाले सिंगर्स द्वारा गाया ये गीत सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंडिंग चार्ट्स में आ चुका है। जिसने रातों-रात हर किसी को दीवाना बना दिया है। चार महीने पहले रिलीज हुआ कौन सा है वो पाकिस्तानी गीत, जिस पर बन रही हैं लाखों रील्स,  नीचे पढ़ें उस गीत से जुड़ा किस्सा।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ पाकिस्तानी गीत

इश्क को खूबसूरत अल्फाजों में बयां करने वाले जिन सिंगर्स का नया गाना सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हो रहा है, वह हमजा मलिक और जैन जोहेब (Zain Zohaib Songs) हैं। जैन और हमजा की जोड़ी ने महबूबा ए हक, नारा ए हैदरी, ए खुदा और मौला जैसे कई भक्ति गीत गाए हैं। अब उनका 23 जुलाई 2026 को रिलीज हुआ सूफी संगीत के साथ बना क्लासिक गाना 'अल्फाज' इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रहा है। इस गीत पर अब तक लाखों रील्स बन चुकी हैं।

Screenshot 2026-10-21 122407

प्यार की याद में बनाया गया 'अल्फाज' गाना

पाकिस्तानी सिंगर्स हमजा मलिक और जैन जोहेब की आवाज में गाया गया अल्फाज गीत, एकतरफा प्यार को बड़ी ही खूबसूरती से बयां करता है। अल्फाज का मतलब है 'शब्द', यानी कि जब प्यार में पूरी तरह से डूब जाता है, तो कभी-कभी उनके पास अपने प्यार को बयां करने के लिए अल्फाजों की कमी हो जाती है। जैन जोहेब और हमजा मलिक ने गाने में उर्दू और पंजाबी लिरिक्स का इस्तेमाल किया है।

अल्फाज गाने का कंपोजिशन जहां हमजा मलिक, जैन अली और नजफ अली ने किया है। इसके लिरिक्स हमजा मलिक के साथ जाहिद बशीर ने लिखे हैं। अल्फाज गाने को श्रोताओ द्वारा पसंद किये जाने की सबसे बड़ी वजह है की इसमें मेलोडियस और स्लो म्यूजिक दिया गया, जो इसे एक सूफी सॉन्ग बनाता है।

इंस्टाग्राम रील्स पर है जबरदस्त क्रेज

'उनकी तारीफ में क्या कहें अल्फाज नहीं है' गाने की ये चंद लाइने सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही हैं, जिन पर न सिर्फ पाकिस्तान और भारत, बल्कि अन्य कंट्रीज में भी खूब रील्स बन रही हैं। हमजा मलिक और जैन जोहेब की आवाज में गाया ये अकेला ऐसा गाना है, जिसने ग्लोबल चार्ट्स में अपनी जगह बनाई है। यह लव और इमोशन को व्यक्त करने के लिए सबसे पसंदीदा गाना इंस्टाग्राम पर बन चुका है।

इस मशहूर गाने पर अब तक हानिया आमिर और हीरा मानी जैसी पाकिस्तानी अभिनेत्रियों ने भी रील्स बनाई हैं। यह गीत पाकिस्तान में इस वक्त नंबर वन और भारत में नंबर 3 पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को यूट्यूब पर 2 करोड़ 33 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

यह भी पढ़ें- 29 साल पहले नुसरत फतेह अली ने ऐश्वर्या-बॉबी के लिए गया था अपना आखिरी बॉलीवुड गीत, आज भी कर देता है भावुक

यह भी पढ़ें- जितेंद्र-अमृता का पहाड़ी रोमांस, Kumar Sanu-अलका याग्निक की आवाज; बसों-ट्रकों में खूब बजता है 90's का ये गाना