Padmavati के पहले गाने घूमर में देखिए दीपिका पादुकोण का अद्भूत नृत्य
संजय लीला भंसाली की दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म पद्मावती इसी साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म पद्मावती शुरूआत से ही चर्चाओं में रही है। पहले भव्य पोस्टर्स, फिर ट्रेलर और अब नया गाना। जी हां, पद्मावती का गाना रिलीज़ किया जा चुका है। इस बहुप्रतिक्षित गाने का टाइटल घूमर है।
फिल्म पद्मावती को लेकर कुछ भी ख़बर आती है तो वो वायरल होने लगती है। हाल ही में फिल्म का बहुप्रतिक्षित गाना घूमर रिलीज़ किया गया जिसका इंतजार बहुत दिनों से था। यह गाना ओम शांति ओम गर्ल मतलब दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया है। खास बात यह है कि, इस गाने में दीपिका ने अभी तक का सबसे चुनौतीपूर्ण डांसफॉर्म किया है। गाना देखकर यह कहा जा सकता है कि, निर्देशक संजय लीला भंसाली ने घूमर गाने को आकर्षक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस गाने से जुड़ी एक और खास बात यह है कि, एकमात्र प्रमाणिक घूमर अकादमी के सहायक निर्देशक और प्रसिद्ध घूमर विशेषज्ञ ज्योथी डी तोमर ने दीपिका को यह घूमर डांस सिखाया है। इस गाने की कोरियोग्राफी कृति महेश मिडया ने की है। वहीं गीत को सुमधुर आवाज श्रेया घोषाल ने दी है। संगीत संजय लीला भंसाली का है।
यह भी पढ़ें: कल्कि और सुमीत व्यास की फ़िल्म 'रिबन' का गीत 'चरखा घूम रहा है' लॉन्च, आपने सुना क्या
आपको बता दें कि, घूमर राजपूत महिलाओं का एक पारंपरिक नृत्य रूप है। इस नृत्य में आवर्तन शामिल होता है। घूमर नृत्य एक बहुत कठिन प्रदर्शन कला है जिसे सीखने में कई साल लगते हैं। सुंदरता और शाही शान के साथ यह गीत पारंपरिक राजपूताना लोक नृत्य दर्शाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने इस गाने की शूटिंग करते समय 66 से ज्यादा आवर्तन किये। एक और बात बता दें कि, दीपिका ने एक असाधारण पोशाक में और भारी गहने में सजे हुए नृत्य किया है जो कि अपने आप में बड़ी बात है। संजय लीला भंसाली की दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म पद्मावती इसी साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।