Padma Shri Awards 2020: कंगना रनोट, अदनान सामी, करण जोहर, एकता कपूर, सुरेश वाडकर को पद्मश्री से किया जाएगा सम्मानित
Kangana Ranaut To Conferred With Padma Shri पद्मश्री चौथा सर्वोच्च सम्मान हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी हैl इसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों में एकता कपूर, करण जोहर, कंगना रनौत और सुरेश वाडकर को पद्मश्री पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगाl वहीं क्लासिकल सिंगर छन्नूलाल मिश्रा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।
इस बात की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर इन कलाकारों को बधाई देने वालों का तांता लग गया हैl कंगना रनौत ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारत सरकार का आभार व्यक्त किया हैl
Cine personalities Karan Johar, Ekta Kapoor, Kangana Ranaut to be conferred Padma Shri— Press Trust of India (@PTI_News) January 25, 2020
उन्होंने कहा है, ‘मैं यह सम्मान पाकर काफी विनम्र हूंl मैं अपने देश का धन्यवाद देना चाहूंगी जो उन्होंने मुझे यह सम्मान दिया हैl यह पुरस्कार मैं हर उस महिला को, हर बेटी को, हर मां को, हर औरत को, जो इस देश को बेहतर बनाने में मददगार है, जो सपनों को पूरा करने की हिम्मत रखती है उसे समर्पित करना चाहती हूंl'
Classical singer from Varanasi Chhannulal Mishra given Padma Vibhushan; singer Suresh Wadkar gets Padma Shri— Press Trust of India (@PTI_News) January 25, 2020
पद्मश्री चौथा सर्वोच्च सम्मान हैंl कंगना रनौत की फ़िल्म पंगा इन दिनों बॉक्स आफिस पर चल रही है और सफलता के झंडे गाड़ रही है। हर किसी को जया निगम की कहानी अपनी लग रही हैं। कंगना की अदाकारी की सभी सराहना कर रहे हैंl भारत सरकार ने कंगना रनोट को फ़िल्म जगत में उनके शानदार योगदान के लिए चौथे हाईएस्ट सिविलियन अवार्ड पदमश्री देने की घोषणा की हैं।
#PadmaAwards2020 @PadmaAwards @PIBhomeAffairs pic.twitter.com/fPbKtjjMeH— Karan Johar (@karanjohar) January 25, 2020
भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला चौथा उच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री पाकर कंगना खुशी से फूली नही समा रही हैं। फिल्म पंगा का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया हैंl यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा हैंl
पद्म पुरस्कारों की हुई घोषणा! बॉलीवुड से #Adnansami #karanjohar #KanganaRanaut #EktaKapoor और #sureshwadkar को मिलेगा अवार्ड! सभी को शुभकामनाएं!💐 #padmavibhushan #padmashri #PadmaAwards pic.twitter.com/KAi9LiVATf— Rupeshkumar Gupta, #SidheSansadSe Host 🇮🇳 (@Rupeshkoomar) January 25, 2020
अदनान सामी को भी भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की हैंl अदनान सामी पाकिस्तानी रहे है और भारत की नागरिकता उन्होंने मांगी थीl जोकि भारत सरकार ने उन्हें दीl इसके बाद उन्होंने भारत सरकार को धन्यवाद दियाk हाल ही में उन्होंने नागरिकता कानून अधिनियम 2019 का भी समर्थन किया हैंl