Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Padma Award: कादर खान, मनोज बाजपेयी, प्रभुदेवा और शंकर महादेवन को पद्मश्री पुरस्कार

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Sat, 26 Jan 2019 07:47 AM (IST)

    दिवंगत अभिनेता कादर खान और अभिनेता मनोज बाजपेयी को यह अवॉर्ड आर्ट, एक्टिंग और फिल्मों में योगदान के लिए दिया जाएगा वही प्रभुदेवा को यह पुरस्कार आर्ट और डांस की फील्ड में योगदान लिए प्रदान किया जाएगा।

    Hero Image
    Padma Award: कादर खान, मनोज बाजपेयी, प्रभुदेवा और शंकर महादेवन को पद्मश्री पुरस्कार

    मुंबई। भारत रत्न के साथ ही पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री की भी घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी गई। इसके अनुसार 4 लोगों पद्म विभूषण, 14 लोगों को पद्म विभूषण और 94 लोगों को पद्मश्री देने की घोषणा की गई है। पद्म अवॉर्ड के लिए बॉलीवुड जगत से भी नाम हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड से मशहूर दिवंगत अभिनेता कादर खान, अभिनेता मनोज बाजपेयी और डांसर-फिल्ममेकर प्रभुदेवा के नाम शामिल हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड से भी कलाकारों के नाम शामिल हैं जिन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इस साल बॉलीवुड से पद्मश्री अवॉर्ड दिवंगत अभिनेता कादर खान, अभिनेता मनोज बाजपेयी और डांसर-फिल्ममेकर प्रभुदेवा को दिया जाएगा। इन तीनों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ कुछ और नाम भी इस पुरस्कार के लिए शामिल किए गए हैं। इसमें ड्रमर शिवमणि का नाम है जिन्हें आर्ट-म्यूजिक के लिए और मशहूर गायक शंकर महादेवन को आर्ट-वोकल-फिल्मों के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सरकार द्वारा पद्म अवॉर्ड की घोषणा गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले कर दी गई है। इस साल 113 को लोगों को पद्म अवॉर्ड दिए जाएंगे। 

    दिवंगत अभिनेता कादर खान और अभिनेता मनोज बाजपेयी को यह अवॉर्ड आर्ट, एक्टिंग और फिल्मों में योगदान के लिए दिया जाएगा वही प्रभुदेवा को यह पुरस्कार आर्ट और डांस की फील्ड में योगदान लिए प्रदान किया जाएगा। 

    आपको बता दें कि, प्रसिद्ध अभिनेता कादर खान का निधन 31 दिसंबर को हो गया था। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता कादर खान लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कनाडा के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे 81 साल के थे। कादर खान को सांस लेने में समस्या थी और इसी कारण डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था। 

     यह भी पढ़ें: Box Office पर मणिकर्णिका और ठाकरे रिलीज़, पहले दिन इतनी हो सकती है कमाई

    यह भी पढ़ें: बिग बॉस 12 नहीं जीत सके श्रीसंत को फिर लगा झटका, ऐसी क्या कर दी हरकत