विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oscar 2023: ऑस्कर रेस में दम दिखा चुकीं ये भारतीय फिल्में, IMDb रेटिंग में टॉप पर नहीं ऑस्कर नॉमिनेटेड RRR

By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
Published: Mon, 06 Mar 2023 04:27 PM (GMT+05:30)

IMDb Rating Of Oscar Nominated Indian Movies ऑस्कर समारोह से हफ्ताभर पहले आइएमडीबी ने ऑस्कर में रेस लगाने वाली भारतीय ...और पढ़ें

Oscar Awards 2023 IMDb Rating Indian Movies in Oscar Race. Photo- Twitter
Oscar Awards 2023 IMDb Rating Indian Movies in Oscar Race. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह में बस एक हफ्ता बाकी है। अमेरिका में 12 मार्च को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजेलिस में किया जाएगा। भारतीय समयानुसार, समारोह 13 मार्च, सोमवार को सुबह आयोजित होगा।

इस बार का समारोह भारतीय दर्शकों के लिए इसलिए खास है, क्योंकि तेलुगु फिल्म आरआरआर का गाना नाटू नाटू बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेटेड है। फिल्म और गाने की अब तक उपलब्धियों को देखते हुए गाने को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। 

Oscar Awards 2023

नॉमिनेटेड टॉप रेटेड भारतीय फिल्में

95वें एकेडमी अवॉर्ड्स से पहले IMDb ने उन भारतीय फिल्मों की रेटिंग जारी की है, जो अब तक ऑस्कर अवॉर्ड्स की रेस में शामिल हो चुकी हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनियाभर में तारीफें बटोर रही आरआरआर आइएमडीबी की लिस्ट में टॉप पर नहीं है, जबकि इसका गाना ऑस्कर रेस में शामिल है। 

  • लगान- 8.1
  • आरआरआर- 7.9
  • सलाम बॉम्बे- 7.9
  • मदर इंडिया- 7.8
  • पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस- 7.4
  • द एलिफेंट व्हिसपरर्स- 7.3
  • राइटिंग विद फायर- 7.3
  • ऑल दैट ब्रीद्स- 7

ऑस्कर नॉमिनेशंस तक पहुंची चार फिल्में

भारत की ओर से हर साल ऑस्कर अवॉर्ड्स की बेस्ट बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म (बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म) श्रेणी में फिल्में भेजी जाती हैं। यह सिलसिला 1957 में रिलीज हुई मदर इंडिया से जारी है। मदर इंडिया के बाद 1988 में आयी सलाम बॉम्बे और 2001 में आमिर खान की लगान ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने इस कैटेगरी में नॉमिनेशंस हासिल किये थे।

मगर इंडिया, इटैलियन फिल्म नाइट ऑफ कैरिबिया से हार गयी थी। सलाम बॉम्बे, दानिश फिल्म पेले- द कंकरर से हारी थी, वहीं लगान पर बोसनियन फिल्म नो मैंस लैंड भारी पड़ी थी। 

2023 के लिए गुजराती फिल्म छेलो शो बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म कैटेगरी में भारत की ऑफिशियल एंट्री थी, मगर यह फिल्म शॉर्ट लिस्ट तक ही पहुंच सकी। बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में कॉम्पीट करने वाली आरआरआर पहली भारतीय फिल्म है। एक भी भारतीय फिल्म आज तक ऑस्कर अवॉर्ड नहीं जीत सकी है।

यह भी पढ़ें: Oscars 2023 के लिए अमेरिका रवाना हुए जूनियर एनटीआर, पिक्चर्स हुईं वायरल

इन डॉक्युमेंट्री फिल्मों ने बनायी नॉमिनेशंस में जगह

कुछ ऐसा ही रिकॉर्ड बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर कैटेगरी के नाम है। 2022 में हुए एकेडमी अवॉर्ड्स में राइटिंग विद फायर इस कैटेगरी में नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय डॉक्युमेंट्री फिल्म बनी थी। वहीं, इस साल ऑल दैट ब्रीद्स इस कैटेगरी में नामित है। द एलिफेंट व्हिसपरर्स बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेटेड है।

यह भी पढ़ें: Oscar 2023- इन पांच भारतीयों ने ऑस्कर जीतकर देश का नाम किया रोशन