विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oscar Awards 2021: ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट को आया बुलावा, मिलेगी यह बड़ी ज़िम्मेदारी

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Wed, 01 Jul 2020 01:12 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 03:48 PM (IST)

Oscar Awards 2021 ऑफ़िशियल स्टेटमेंट में आलिया के परिचय के आगे राज़ी और गली व्बॉय का ज़िक्र हैं। वहीं ऋतिक रोशन के परिचय में सुपर 30 और जोधा अकबर का उल्लेख किया गया है।

Oscar Awards 2021: ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट को आया बुलावा, मिलेगी यह बड़ी ज़िम्मेदारी
Oscar Awards 2021: ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट को आया बुलावा, मिलेगी यह बड़ी ज़िम्मेदारी

नई दिल्ली, जेएनएन। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फ़िल्म पुरस्कारों में से एक ऑस्कर को संचालित करने वाली संस्था एकेडमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस ने ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट को आमंत्रित किया है। अगर दोनों कलाकार यह न्योता स्वीकार कर लेते हैं तो उन्हें अगले साल होने वाले पुरस्कार समारोह में फ़िल्मों के लिए वोट डालने का मौक़ा मिलेगा।

डायरेक्टर मिलाप ज़वेरी ने यह ख़बर शेयर करके दोनों कलाकारों को बधाई दी। मिलाप ने लिखा- ज़बरदस्त। दोनों इस काबिल हैं। ऋतिक और आलिया बेहतरीन स्टार्स हैं। एकेडमी से उनका जुड़ना बड़ी बात है। बता दें कि ऋतिक और आलिया के आलावा डॉक्युमेंट्री फ़िल्ममेकर निष्ठा जैन और अमित मधेशिया, डिज़ाइनर नीता लूला, कास्टिंग डायरेक्टर नंदिनी श्रीकांत, विज़ुअल इफेक्ट्स सुपरवाइज़र विशाल आनंद और संदीप कमल भी उन 819 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें एकेडमी ने न्योता भेजा है। 

एकेडमी प्रेसिडेंट डेविड रूबिन  द्वारा जारी स्टेटमेंट में कह गया- एकेडमी इन मोशन पिक्चर आर्ट्स और साइंसेज़ में इन ख़ास साथियों का स्वागत करके ख़ुश है। हमने हमेशा असाधारण काबिलियत को गले लगाया है, जो हमारी ग्लोबल फ़िल्म कम्युनिटी की विविधता को दिखाता है। अब यह पहले से अधिक हो गया है। 

ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गयी रिपोर्ट के अनुसार, 2020 की क्लास में 45 फीसदी महिलाएं, 36 फीसदी कम प्रतिनिधित्व पाने वाले समुदाय और 68 देशों के 49 फीसदी अंतरराष्ट्रीय लोग शामिल हैं। कुल 75 ऑस्कर नॉमिनी हैं, जिनमें से 15 विजेता रहे हैं और पांच ने साइंटिफिक और टेक्नीकल अवॉर्ड्स जीते हैं। 

बता दें कि आलिया भट्ट की फ़िल्म गली व्बॉय विदेशी भाषा केटेगरी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि थी। हालांकि, फ़िल्म नॉमिनेशन प्रक्रिया से बाहर हो गयी थी। ऑफ़िशियल स्टेटमेंट में आलिया के परिचय के आगे राज़ी और गली व्बॉय का ज़िक्र हैं। वहीं, ऋतिक रोशन के परिचय में सुपर 30 और जोधा अकबर का उल्लेख किया गया है। 

कास्टिंग डायरेक्टर नंदिनी श्रीकांत के नाम के आगे गली व्बॉय और लाइफ़ ऑफ़ पाई का ज़िक्र है। कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर्स में नीता लूला के नाम के आगे जोधा अकबर और देवदास को मेंशन किया गया है। निष्ठा जैन के परिचय में गुलाबी गैंग और लक्ष्मी और मैं डॉक्युमेंट्री का ज़िक्र है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।