विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oscar 2023 Nominations: इन प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देख सकते हैं ऑस्कर नॉमिनेशन, राजामौली की RRR पर टिकीं निगाहें

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Mon, 23 Jan 2023 07:14 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2023 08:29 AM (IST)

Oscar 2023 Nominations दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स ऑस्कर के नॉमिनेशन की लिस्ट मंगलवार यानी कि आज आउट होने वाली ...और पढ़ें

Oscar 2023 Nominations to Be Announced on Tuesday 24 Know Where When and What Time You Can Watch/Photo Credit/Instagram
Oscar 2023 Nominations to Be Announced on Tuesday 24 Know Where When and What Time You Can Watch/Photo Credit/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। 95th Oscar nominations 2023: 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स 2022 को लेकर हर किसी में उत्साह हैं। एस एस राजामौली की 'आरआरआर' से लेकर कई इंडियन फिल्म्स हैं, जो ऑस्कर जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स के लिए शॉर्ट लिस्ट हुए हैं। किन फिल्मों ने ऑस्कर नॉमिनेशन लिस्ट में अपनी जगह बनाई है, इसकी  पूरी लिस्ट आज  आउट होगी। 

24 जनवरी 2023 को ऑस्कर नॉमिनेशन लिस्ट का लाइव प्रसारण सीधा  कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स थिएटर से लाइव होगा, जिसमें जिन फिल्मों में ऑस्कर 2023 के नॉमिनेशन लिस्ट में अपनी जगह बनाई है, उनके नाम की घोषणा की जाएगी। जाने कब और कहां और किस समय आप 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स 2023 देख सकते हैं।

इतने बजे ऑस्कर अवॉर्ड की नॉमिनेशन लिस्ट होगी आउट

ऑस्कर अवॉर्ड के लिए जिन भारतीय फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उसमें एस एस राजामौली की आरआरआर के अलावा गुजराती फिल्म छेलो शो, ऑल द ऑल दैट ब्रीथ्स और द एलिफेंट व्हिस्परर्स शामिल है। आपको बता दें कि 24 जनवरी को सुबह साढ़े आठ बजे ऑस्कर अवॉर्ड के नॉमिनेशन की घोषणा होगी, जो इंडियन समय के अनुसार शाम 7 बजे होगा।

ऑस्कर नॉमिनेशन की लिस्ट में इंडियन फिल्म शामिल होती हैं या नहीं, इसका भी दर्शकों को जल्द ही पता चल जाएगा। सैमुअल गोल्डविन थिएटर ऑफ एकेडमी से अहमद और विलियम्स ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेशन की लाइव घोषणा करेंगे, जिसे इंडियन ऑडियंस फेसबुक, ट्विटर और यू-ट्यूब पर देख सकते हैं। इसके अलावा विदेशी ऑडियंस एबीसी.कॉम और हुलु टीवी पर इसका लाइव प्रसारण होगा।

लॉस एंजेलिस में इस तारीख को होगा अवॉर्ड शो 

95वें एकेडमी अवॉर्ड्स 12 मार्च 2023 को लॉस एंजेलिस के डॉली थिएटर में होंगे। अगर आप ऑस्कर अवॉर्ड्स का पूरा प्रसारण देखना चाहते हैं तो आप उसे इंडिया में यूट्यूब पर देख सकते हैं। विदेशी दर्शक इसे यू-ट्यूब के अलावा हुलु लाइव टीवी और एबीसी.कॉम पर भी देख सकते हैं।

ऑस्कर अवॉर्ड 2023 के मेजबानी की जिम्मेदारी 'लेट नाइट टॉक शो' के प्रेजेंटर जिमी किमेल ने अपने कंधों पर ली है। एकेडमी अवॉर्ड्स के अनुसार जिमी किमेल इससे पहले 2017 और 2018 में एकेडमी अवॉर्ड्स को होस्ट कर चुके हैं।

इन फिल्मों से हो सकता है आरआरआर का कॉम्पिटिशन

आरआरआर और छेलो शो जैसी इंडियन फिल्म्स अगर नॉमिनेशन के शामिल होती हैं, तो उनका मुकाबला एल्विस, द फेबल्स मेंस, टॉप गन: मावेरिक, अवतार: द वे ऑफ वॉटर और द बंशी ऑफ इ शरिन से हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Modern Masters: अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने किया RRR के निर्देशक राजामौली पर डॉक्यू सीरीज का एलान, टीजर जारी

यह भी पढ़ें: छेलो शो के मुकाबले RRR के हैं ऑस्कर जीतने के ज्यादा चांसेस - निर्देशक एसएस राजामौली