विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oscar 2023 Nominations: RRR से लेकर Chhello Show तक, ये चार भारतीय फिल्में ऑस्कर की दौड़ में, जानें डिटेल्स

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 24 Jan 2023 04:19 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2023 06:55 PM (IST)

Four Indian Films Shortlisted For Oscar 2023 Nomination ऑस्कर 2023 भारत के लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस ...और पढ़ें

Four Indian Films Shortlisted For Oscar 2023 Nomination, Twitter
Four Indian Films Shortlisted For Oscar 2023 Nomination, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Four Indian Films Shortlisted For Oscar 2023 Nomination: कुछ ही घंटों में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक ऑस्कर 2023 के नॉमिनेशन होने वाले हैं। इस साल ऑस्कर भारत के लिए भी बेहद खास है क्योंकि साल 2023 के लिए चार भारतीय फिल्में शॉर्टलिस्ट की गई हैं, जो नॉमिनेशन हासिल करने के लिए दुनियाभर की बेहतरीन फिल्मों से मुकाबला करेंगी।

ये चार फिल्में हुई शॉर्टलिस्ट

ऑस्कर 2023 के लिए भारत की तरफ से एसएस राजामौली की आरआरआर, पान नलिन की छेलो शो, शौनक सेन की ऑल दैट ब्रीद और कार्तिकी गोंसाल्वेस की फिल्म द एलिफेंट विस्पर्स शॉर्टलिस्ट की गई है।

आरआरआर (RRR)

बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म पहले ही गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड जीत चुकी है। ऐसे में आरआरआर को लेकर सबसे ज्यादा उम्मीद जताई जा रही हैं कि फिल्म ऑस्कर 2023 में किसी न किसी कैटेगरी में नॉमिनेशन जरुर हासिल कर लेगी।

इन श्रेणियों में आरआरआर हुई शॉर्टलिस्ट

ऑस्कर 2023 में आरआआर बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्शन और सॉन्ग नाटू-नाटू बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुई है।  

छेलो शो (The Last Show)

गुजराती फिल्म छेलो शो भी ऑस्कर 2023 के लिए मुकाबला कर रही है। पान नलिन द्वारा निर्देशित छेलो शो ऑस्कर में इंटरनेशनल फीचर फिल्म की श्रेणी में शॉर्टलिस्ट की गई है। फिल्म एक बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सिनेमा देखना का बेहद शौक है।

ऑल दैट ब्रीद्स (All That Breathes)

शौनक सेन की ऑल दैट ब्रीद्स की कहानी दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती हैं, जो घायल पंक्षियों का इलाज करते हैं। फिल्म ऑस्कर 2023 के टॉप पांच डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म की कैटेगरी में अपनी जगह बनाने के लिए दौड़ लगा रही है।

कई अवॉर्ड जीत चुकी है ऑल दैट ब्रीद

ऑल दैट ब्रीद पहले ही कई अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं, इनमें कान 2022 का गोल्डन आई अवॉर्ड और फिलाडेफ्लिया का वर्ल्ड सिनेमा ग्रैंड ज्यूरी अवॉर्ड शामिल है।

द एलिफेंट विस्पर्स (The Elephant Whisperers)

कार्तिकी गोंसाल्वेस की द एलिफेंट विस्पर्स एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है। फिल्म को ऑस्कर में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म की श्रेणी में शॉर्टलिस्ट किया गया है।