विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Onam 2023: मलाइका अरोड़ा और अदा शर्मा ने परिवार के साथ मनाया ओणम, शेयर की वीडियो

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 29 Aug 2023 04:00 PM (IST)

Malaika Arora And Adah Sharma Onam 2023 आज ओणम ( Onam ) का त्योहार मनाया जा रहा है । बॉलीवुड ...और पढ़ें

Onam 2023, Malaika Arora, Adah Sharma Photo Credit Instagram
Onam 2023, Malaika Arora, Adah Sharma Photo Credit Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Malaika Arora And  Adah Sharma Onam 2023: आज देशभर में ओणम (Onam) का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार की धूम बॉलीवुड गलियारों में भी देखने को मिल रही है। बॉलीवुड दीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) ने इस मौके पर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है।

परिवार के साथ मलाइका ने मनाया ओणम

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हर साल अपने परिवार के साथ ओणम धूम-धाम से मनाती है। इस बार भी उन्होंने अपनी मां के घर ओणम का त्योहार सेलिब्रेट किया। सोमवार को मलाइका अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ मां के घर पहुंची। इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मलाइका देसी लुक में नजर आ रही है। मलाइका व्हाइट कलर का शिमर सूट पहने नजर आ रही हैं।

इसे उन्होंने येलो हैवी एम्ब्रायडरी के साथ कंप्लीट किया था। एक्ट्रेस ने मैचिंग झुमके भी पेयर किए थे। कैप्शन में लिखा- हैप्पी ओणम...सभी को बहुत खुश और समृद्ध ओणम की शुभकामनाएं….मां आप दुनिया की सबसे अच्छी कुक हैं और दोस्तों और परिवार को खाना खिलाना आपको सबसे ज्यादा खुश करता है।

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

अदा शर्मा ने शेयर की वीडियो

मलाइका अरोड़ा के बाद अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर ओणम का एक वीडियो शेयर किया है., जिसमें वह घर को फूलों से सजाती नजर आ रही है। इस वीडियो में उनकी मां की भी झलक दिखाई दे रही है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, आप सभी को ओणम की बधाई।

View this post on Instagram

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah)

क्या है ओणम

ये त्योहार उन्नति, खुशहाली और विनम्रता का प्रतीक है। ओणम त्योहार से राजा महाबलि का खास संबंध है। ओणम के दिन से मलयालम नववर्ष की शुरुआत होती है। ये त्योहार मलयालम कैलेंडर के चिंगम माह में मनाया जाता है। यह त्योहार सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को दर्शाता है।