विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पिक्चर अभी बाकी...' Nushrratt Bharuccha ने रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद शेयर किया पहला पोस्ट, बताया हाल

Published: Sun, 11 Oct 2026 08:41 AM (GMT+05:30)

रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद नुसरत भरूचा ने मुंबई से अपना पहला सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है।

कैसी है नुसरत भरूचा की तबीयत

कैसी है नुसरत भरूचा की तबीयत

HighLights

  1. नुसरत भरूचा ने किया पहला पोस्ट

  2. बाली में चोट लगने के बाद किया गया एयरलिफ्ट

  3. एक्ट्रेस ने शेयर की रिकवरी की फोटो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) को कुछ दिनों पहले बाली में चोट लग गई थी। एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके मुंबई लाया गया। तभी से फैंस लगातार उनकी चिंता कर रहे थे।

अब कैसा है नुसरत का हाल?

अब फाइनली मुंबई आने के बाद नुसरत भरूचा ने अपना पहला सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया और फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया। एक्ट्रेस ने अपने कमरे से दिख रहे खूबसूरत सनसेट की तस्वीर शेयर की जहां उनके रूम में एक लेटने वाली व्हीलचेयर भी दिखाई दे रही है।

तस्वीर शेयर करते हुए नुसरत ने लिखा, 'हमेशा से सनसेट का पीछा करती रही हूं, और बस ऐसे ही... मेरा नजारा बदल गया। लेकिन, पिक्चर अभी बाकी है, मेरे दोस्त।' तस्वीर में सामने की तरफ व्हीलचेयर दिख रही थी, जबकि बालकनी के बाहर सूरज डूब रहा था। इससे एक झलक ये भी मिल रही है कि एक्ट्रेस अपने चोट से रिकवर कर रही हैं।

WhatsApp Image 2026-10-11 at 8.16.23 AM

नुसरत भरूचा के साथ क्या हुआ था?

नुसरत भरूचा बाली में एक हादसे का शिकार हो गईं, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। वह वहां काम और छुट्टियों के सिलसिले में गई थीं। उन्हें पहले बाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया और निगरानी में रखा गया था।

इसके बाद, आगे के इलाज और रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के लिए 2 अक्टूबर, 2026 को उन्हें एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाया गया। हालांकि, उनकी टीम ने हादसे के बारे में कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

Nush (1)

नुसरत, रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनने वाली एक आने वाली एक्शन फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी। यह प्रोजेक्ट इन दोनों एक्टर्स का पहला ऑन-स्क्रीन कोलैबोरेशन होगा।

खबरों के मुताबिक, पश्मीना रोशन, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी इस फिल्म की कास्ट का हिस्सा होंगे। हालांकि, नुसरत के रोल और फिल्म की शूटिंग के शेड्यूल के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें- बाली से स्ट्रेचर पर मुंबई लाई गईं Nushrratt Bharuccha, इशारों में करती दिखीं बातें; वीडियो हुआ वायरल

यह भी पढ़ें- नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली के अस्पताल में भर्ती; सर्जरी के लिए भारत लाई जाएंगी एक्ट्रेस