नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली के अस्पताल में भर्ती; सर्जरी के लिए भारत लाई जाएंगी एक्ट्रेस
नुसरत भरूचा की हेल्थ को लेकर उनकी टीम ने अपडेट देते हुए बताया कि एक्सीडेंट के बाद बाली से एक्ट्रेस को मुंबई लाया जाएगा, जहां उनकी सर्जरी होगी।
-1790939485583_m.webp)
मुंबई में होगी नुसरत भरूचा की सर्जरी/ फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
नुसरत भरूचा को बाली में एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर
सर्जरी के लिए एक्ट्रेस को एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाया जाएगा
टीम ने निजता का सम्मान करने और सहयोग की अपील की
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) को लेकर बीते दिन ऐसी खबर सामने आई थी, जिससे उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। एक्ट्रेस किसी काम के सिलसिले में बाली गई हुई थीं, जहां उनका एक्सीडेंट हो गया। चोटिल होने के बाद उन्हें तुरंत बाली के ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब नुसरत भरूचा की हेल्थ पर अपडेट देते हुए उनकी टीम ने बताया कि प्यार का पंचनामा एक्ट्रेस को बाली से मुंबई लाया जाएगा जहां उनकी सर्जरी होगी।
एयर एम्बुलेंस में नुसरत भरूचा को लाया जाएगा भारत
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नुसरत भरूचा की टीम ने एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर अपडेट देते बताया की एक्सीडेंट की वजह से उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। 'सोनू के टीटू की स्वीटी' एक्ट्रेस को बाली से एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाया जाएगा, जहां पर उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी होगी। उन्होंने ये भी बताया कि नुसरत फिलहाल बाली के एक अस्पताल में भरती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।
उनकी टीम ने कहा, "हम सभी से ये गुजारिश करना चाहते हैं कि उनकी निजता का सम्मान करे और उनके ट्रीटमेंट और रिकवरी पर फोकस करने के लिए उन्हें स्पेस दें। हम आप सबकी चिंताओ और गुड विशेस के लिए आभारी हैं। सही समय पर हम उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट शेयर करेंगे।
-1790939428583.webp)
टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म है पेंडिग
नुसरत भरूचा की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो उनकी जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर टाइगर श्रॉफ के साथ बनने जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स को फिल्म में एक ऐसी एक्ट्रेस चाहिए थीं, जो कहानी की गहराई को समझ सके। नुसरत भरूचा हमेशा से एक मजबूत च्वाइस थीं। ऑडियंस को फिल्म में वह बिल्कुल नए अवतार में दिखाई देंगी। अब नुसरत की ये फिल्म उनकी हेल्थ की वजह से डिले होगी या फिर समय पर शुरु, ये तो आने वाला वक्त बताएगा।
-1790939495981.webp)
आपको बता दें कि नुसरत भरूचा ने करियर की शुरुआत साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म जय संतोषी मां से की थी। इस फिल्म के बाद वह कल किसने देखा, ताज महल, लव सेक्स और धोखा जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। हालांकि, बॉलीवुड में उनकी किस्मत के दरवाजे फिल्म प्यार का पंचनामा से खुली, जो साल 2011 में रिलीज हुई थी।
