Move to Jagran APP

Oscar Awards में RRR की दावेदारी पर अनुराग कश्यप का बड़ा बयान- 'अगर भारत की एंट्री बनी तो 99 फीसदी...'

RRR Oscar Awards इस साल मार्च में रिलीज हुई आरआरआर को पसंद करने वालों में बड़ी तादाद विदेशी दर्शकों की है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के बाद यह फिल्म लगातार चर्चा में है। सोशल मीडिया में फिल्म को लेकर अभी भी कमेंट्स लिखे जा रहे हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 11:50 AM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 11:50 AM (IST)
Oscar Awards में RRR की दावेदारी पर अनुराग कश्यप का बड़ा बयान- 'अगर भारत की एंट्री बनी तो 99 फीसदी...'
Anurag Kashyap on RRR oscar chances. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर इस साल की सबसे कामयाब फिल्मों में शामिल है। आरआरआर ने ना केवल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाया, बल्कि विदेशी दर्शकों को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। फिल्म की कहानी, भव्यता और वीएफएक्स से बनाये गये अद्भुत दृश्यों की सराहना दुनियाभर में की जा रही है।

loksabha election banner

खासकर, नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के बाद आरआरआर को सोशल मीडिया के जरिए ऐसे देशों के लोगों से भी कमेंट मिले, जो आम तौर पर भारतीय फिल्में नहीं देखते। दुनियाभर में फिल्म की इस अपील को देखते और समझते हुए निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने एक बहुत बड़ा दावा कर दिया है। अनुराग का कहना है कि आरआरआर अगर ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि बनती है तो यह फिल्म नॉमिनेशंस तक आराम से पहुंच जाएगी। 

अनुराग ने यह दावा एक इंटरव्यू में किया, जिसका वीडियो आरआरआर फिल्म के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से शेयर करते हुए अनुराग को शुक्रिया कहा गया है। इस वीडियो में अनुराग कहते हैं कि पश्चिम आरआरआर के एक अलग नजरिए से देखता है। वो इसे पसंद कर रहे हैं। अगर आरआरआर भारतीय की एंट्री बनती है तो इस बात के 99 फीसदी चांस हैं कि फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट होगी। आरआरआर ने विश्व सिनेमा में ऐसा असर पैदा किया है। अगर यह फिल्म भेजी जाती है तो फाइनल फाइव में भारत की एंट्री हो सकती है। वेस्ट ने राजामौली के रूप में एक नया फिल्ममेकर खोज लिया है।

अनुराग यहां तक दावा करते हैं कि वेस्ट को यह फिल्म मारवल की फिल्मों से बेहतर लग रही है। इसके एक्शन के साथ डांसिंग पर भी लोग फिदा हो रहे हैं। ऐसी कोरियोग्राफी पिछले कई सालों में नहीं देखी गयी है। अनुराग आगे कहते हैं कि आरआरआर वो फिल्म बन गयी है, जिसे लोग सीक्वेंस वाइज देख रहे हैं। यह ऐसी फिल्म है, जिसे आप कहीं से भी देख सकते हैं। 

आरआरआर 24 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 277 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। एनटीआर, राम चरण और आलिया भट्ट ने फिल्म में मुख्य किरदार निभाये, जबकि अजय देवगन और श्रिया सरन ने कैमियो किये थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.