अब कॉमेडी फ़िल्म में दिखाई देंगे रितिक रोशन
फ़िल्म को लेकर करण जौहर ने टाइट बजट प्लान किया है। हो सकता है कि फ़िल्म की शूटिंग इस साल मार्च में शुरू हो जाए।
मुंबई। रितिक रोशन को अभी तक आपने रीवेंज, ड्रामा, एडवेंचर और मेलोड्रामा फ़िल्मों में देखा होगा।। लेकिन अब रितिक आपको अपनी कॉमेडी से हंसाएंगे।
रितिक रोशन के फैंस के लिए अच्छी खबर है वो भी उनके बर्थडे के दिन। रितिक के फैंस अब ठहाके लगाकर हंस पाएंगे। जी हां, अब रितिक आपको हंसाने वाले हैं। दरअसल, वे करण मल्होत्रा की फ़िल्म में काम करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक यह फ़िल्म कॉमेडी होगी जिसमें रितिक अहम भूमिका में नजर आएंगे। आपको बता दें कि, इससे पहले रितिक करण मल्होत्रा द्वारा बनाई गई फ़िल्म अग्निपथ में दिखाई दिए थे। अब यह जोड़ी मिलकर फिर से फ़िल्म बनाने की तैयारी में है। इस फ़िल्म की स्क्रीप्ट को अभी लॉक्ड रखा गया है। फ़िल्म का प्री-प्रोडक्शन चल रहा है। इस कॉमेडी फ़िल्म में रितिक डबल रोल में नजर आएंगे।
'बाहुबली' का बजट सुनेंगे तो खुला रह जाएगा मुंह! प्रभास को मिले हैं इतने करोड़
फ़िल्म को टाइट बजट प्लान किया गया है। हो सकता है कि फ़िल्म की शूटिंग इस साल मार्च में शुरू हो जाए।