Move to Jagran APP

शिल्पा शेट्टी ही नहीं ये 9 सेलेब्स भी बने हैं सेरोगेट पेरेंट्स, एक के घर तीन बच्चों ने साथ लिया था जन्म

शिल्पा और राज कुंद्रा की बेटी का जन्म सेरोगेसी के ज़रिए हुआ है। शिल्पा ने अपनी बेटी का नाम समीषा शेट्टी कुंद्रा रखा है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 07:55 AM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 09:00 AM (IST)
शिल्पा शेट्टी ही नहीं ये 9 सेलेब्स भी बने हैं सेरोगेट पेरेंट्स, एक के घर तीन बच्चों ने साथ लिया था जन्म
शिल्पा शेट्टी ही नहीं ये 9 सेलेब्स भी बने हैं सेरोगेट पेरेंट्स, एक के घर तीन बच्चों ने साथ लिया था जन्म

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म इंडस्ट्री की ​हिट एंड फिट एक्ट्रसेस में शुमार शिल्पा शेट्टी कुंद्रा एक और बच्चे की मां बनी हैं। बेटे के बाद अब शिल्पा के घर एक नन्हीं परी ने जन्म लिया है। इस की जानकारी शिल्पा ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अपने फैंस के साथ साझा की। शिल्पा ने बेटी का नाम भी बताया। शिल्पा और राज कुंद्रा की बेटी का जन्म सरोगेसी के ज़रिए हुआ है। शिल्पा ने अपनी बेटी का नाम समीषा शेट्टी कुंद्रा रखा है। शिल्पा के अलावा बॉलीवुड में कई ऐसे सलेब्स हैं जिनके घर सेरोगेसी की वजह से गुड न्यूज़ आई है। आज हम आपको सरोगेसी और IVF के माध्यम से माता-पिता बने ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चहिए जानते हैं उनके बारे में...

loksabha election banner

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा 

एक्ट्रेस शिल्पा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बार फिर मां बनने की खबर फैंस से शेयर कर सभी को हैरान कर दिया। शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया में तस्वीर साझा की, जिसमें नवजात शिशु उनकी अंगुली पकड़े हुए है। हालांकि बच्चे की शक्ल नहीं दिखायी गयी है। इस तस्वीर के साथ शिल्पा ने डिटेल्स बताईं। शिल्पा ने लिखा- ''ओम गणेशाय नम:। हमारी प्रार्थनाओं का हमें वरदान मिला है। अपने दिलों में कृतज्ञता के साथ, हम यह बताते हुए रोमांचित हैं कि हमारे यहां एक नन्ही परी आयी है।'' शिल्पा ने बच्ची का नाम समीषा शेट्टी कुंद्रा रखा है। इस पोस्ट के अनुसार, बच्ची का जन्म 15 फरवरी को हुआ है।

 

View this post on Instagram

Wishing everyone a very happy Janmashtami !

A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on

आमिर खान 

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और किरण राव 2011 में सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने थे। मुंबई के एक अस्पताल में उनके बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ था। 

 

View this post on Instagram

Day at the Races...My little ‘Gold Medal’ with his Silver and Bronze wins at the races today!!

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

शाह रुख़ ख़ान 

बॉलीवुड के किंग शाह रुख़ ख़ान भी साल 2013 में सरोगेसी की मदद से क्यूट अबराम के पिता बने। इससे पहले पत्नी गौरी से उन्हें दो बच्चे हैं आर्यन ख़ान और सुहाना ख़ान।

 

View this post on Instagram

Happy 2nd Birthday to my baby boys! You both bring so much joy and happiness to my world every single day. Every time you smile, laugh , play, jump, dance, sing and say mama, my heart melts every time! God Bless you both my little angels from God!

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

सनी लियोनि

एक्ट्रेस सनी लियोनि और उनके पति डैनिल वेबर ने साल 2017 में बेटी निशा कौर वेबर को गोद लिया था। वहीं सरोगेसी की मदद से उनके दो ट्विन्स बच्चे हुए। जिनका नाम उन्होंने अशेर सिंह वेबर और नोहा सिंह वेबर।

 

View this post on Instagram

My world is small enuf to fit into 1 picture..♥️ #tripletsturn12 .. time flies n it’s important to know what s truly important.. #timeflies #flashback #birthday

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder) on

फराह ख़ान

मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह ख़ान ने भी IVF की मदद से तीन बच्चों कजार,  दीवा और आन्या को ​जन्म दिया है।

 

View this post on Instagram

Candid.....#throwbackthursday 🥰🥰 #nofiltersneeded

A post shared by Tusshar (@tusshark89) on

तुषार कपूर

साल 2016 में जितेंद्र के बेटे और एक्टर तुषार कपूर सरोगेसी के जरिए सिंगल फादर बने थे। तुषार के बेटे का नाम लक्ष्य है।

 

View this post on Instagram

Can’t wait to share a pic of this munchkin! Cutie...pudding! #Ravioli

A post shared by Tusshar (@tusshark89) on

एकता कपूर

तुषार कपूर के बाद उनकी बहन और टीवी इंडस्ट्री की डेली सोप क्वीन एकता कपूर 43 साल की उम्र में सरोगेसी के जरिए बेटे की मां बनीं। एकता ने अपने बेटे का नाम रवि कपूर रखा है।

 

View this post on Instagram

I am a single parent in social status...but in actuality am definitely not....my mother so beautifully and emotionally co parents our babies with me...I could never have taken such a big decision without her solid support...the twins turn 3 today and our feeling of being blessed continues with renewed vigour with every passing year...I thank the universe for completing us with Roohi and Yash.....🙏❤️🙏

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

करण जौहर

फिल्ममेकर करण जौहर सरोगेसी के जरिए 7 फरवरी 2017 को जुड़वा बच्चों के पिता बने थे। करण की एक बेटी है जिसका नाम रूही है। करण के बेटे का नाम यश है।

 

View this post on Instagram

Someone asked me, What makes you smile the brightest? I told him, My girls ❤️ #weddingseason #love

A post shared by Shreyas Talpade (@shreyastalpade27) on

श्रेयस तलपड़े

अभिनेता श्रेयस तलपड़े 14 साल बाद एक बेटी के पिता बने थे। श्रेयस और उनकी पत्नी दीप्ति ने भी सरोगेसी का सहारा लिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.