विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nora Fatehi ने सत्यमेव जयते 2 के गाने 'कुसु-कुसु' को 37 घंटे में किया है शूट, पढ़ें पूरी खबर

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Sun, 14 Nov 2021 08:46 PM (IST)Updated: Mon, 15 Nov 2021 07:27 AM (IST)

Nora Fatehi ने जॉन अब्राहम और मिलाप जवेरी की फिल्म में कुसु कुसु गाने पर स्पेशल नंबर किया हैl उनके ...और पढ़ें

सत्यमेव जयते 2 में दिव्या खोसला कुमार, राजीव पिलाई, अनूप सोनी और साहिल की भी अहम भूमिका हैl
सत्यमेव जयते 2 में दिव्या खोसला कुमार, राजीव पिलाई, अनूप सोनी और साहिल की भी अहम भूमिका हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl Nora Fatehi Kusu Kusu song: फिल्म सत्यमेव जयते 2 में नोरा फतेही ने 'कुसु-कुसु' गाने पर डांस किया हैl इस गाने को उन्होंने 2 दिनों में 37 घंटे की शूटिंग कर पूरा कियाl नोरा फतेही काफी व्यस्त अभिनेत्री हैl फिल्म सत्यमेव जयते 2 में वह नजर आई हैl जॉन अब्राहम और मिलाप जवेरी की फिल्म में उन्होंने 'कुसु कुसु' गाने पर स्पेशल नंबर किया हैl उनके पास यह गाना शूट करने के लिए 48 घंटे थेl अपने टाइम का सदुपयोग करते हुए उन्होंने 2 दिनों में 37 घंटे शूटिंग कर इस गाने की शूटिंग की हैl

इस बारे में बताते हुए सूत्रों ने कहा, नोरा के पास यह गाना शूट करने के लिए बहुत कम समय था क्योंकि वह किसी अन्य काम में व्यस्त थीl यह गाना दो दिन में शूट किया जाना थाl नोरा ने बिना ब्रेक के यह गाना शूट कियाl इसके चलते यह गाना बहुत ही अच्छा बन पड़ा हैl पहले दिन नोरा फतेही ने 15 घंटे लगातार शूट कियाl इसके बाद उन्होंने छोटा ब्रेक लिया और वह वापस सेट पर आ गईl वह अगले दिन सुबह 7:00 बजे आई और दूसरे दिन शूटिंग लगातार 22 घंटे चली और हमने सुबह 5:00 बजे पैकअप कियाl कई बार उन्हें चोटें आई और वह थक चुकी थीl हालांकि उन्होंने गाना की शूटिंग पूरी कीl'

View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

फिल्म सत्यमेव जयते 2 में दिव्या खोसला कुमार, राजीव पिलाई, अनूप सोनी और साहिल की भी अहम भूमिका हैl इस फिल्म का लेखन और निर्देशन मिलाप जवेरी ने किया हैl यह फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

नोरा फतेही फिल्म एक्ट्रेस हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती हैl उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया हैl नोरा बॉलीवुड की पसंदीदा एक्ट्रेस हैl उनके सोशल मीडिया पर 20 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैl इसके चलते उनकी पोस्ट काफी वायरल होती हैl