Nora Fatehi on Terence Lewis: नोरा फतेही ने डांस के दौरान टेरेंस लुईस द्वारा गलत तरीके से छूने वाली बात पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
Nora Fatehi on Terence Lewis अभिनेत्री नोरा फतेही और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस कुछ दिनों से एक डांस रियलिटी का एक वीडियो वायरल होने के बाद से ट्रेंड कर रहे हैंl इसमें दावा किया गया है कि टेरेंस ने नोरा को अनुचित तरीके से छुआ है।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही का एक वीडियो वायरल हो रहा हैl इसमें कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस कथित तौर पर उन्हें अनुचित तरीके से छू रहे हैं। अब नोरा फतेही ने टेरेंस लुईस का खुलकर बचाव किया हैंl डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' से नोरा फतेही और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस की एक विडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आई थी।
वीडियो में दिखाया गया है कि टेरेंस कथित रूप से नोरा को अनुचित तरीके से छू रहे है। वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने टेरेंस को सोशल मीडिया पर अपशब्द कहे। हालांकि नोरा ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने टेरेंस की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट पर टिप्पणी की। तस्वीर में उन्हें नोरा को गोद में उठाते लेकर आते हुए देखा जा सकता है।
नोरा ने लिखा, 'थैंक यू टेरेंस! आज के समय में जब सोशल मीडिया में वीडियो को मॉर्फिंग और फोटोशॉप इफेक्ट्स के जरिये वायरल किया जा रहा हैंl ऐसे में मुझे खुशी है कि आप इससे परेशान नहीं हुए और आप शिष्ट और प्रतिष्ठित बने रहे! आपने और गीता मैम ने मेरे साथ बहुत ही सम्मानजनक व्यवहार किया हैं और मुझे शो में एक जज के रूप में इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद, यह जीवन का एक बेहतरीन अनुभव रहा है!' टेरेंस की पोस्ट के कैप्शन के रूप में पढ़ा गया, 'एक ज़ेन मास्टर और उनके भिक्षुओं के शिष्य हिमालय में अपने मठ में वापस जा रहे थे। मठ के रास्ते में उन्हें गंगा नदी को पार करना पड़ा।'
अभिनेत्री नोरा फतेही और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस कुछ दिनों से एक डांस रियलिटी का एक वीडियो वायरल होने के बाद से ट्रेंड कर रहे हैंl इसमें दावा किया गया है कि टेरेंस ने 'नोरा को अनुचित तरीके से छुआ है।' क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो गई है और इसे लेकर टेरेंस को ट्रोल किया जा रहा है और उन्हें बड़े पैमाने पर बैकलैश के सामना करना पड़ रहा है।