Nora Fatehi Video : एयरपोर्ट पर गाड़ी से उतरकर अचानक भागने लगीं नोरा फतेही, हैरान रह गया दोस्त
Nora Fatehi Airport Video नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आप भी कहेंगे ये उन्हें क्या हो गया? Photo- Nora Insta
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने फैंस के लिए वो फोटोज और वीडियो शेयर करती करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक ऐसा फनी वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आप भी कहेंगे... ये नोरा को अचानक क्या हो गया? इस वीडियो में नोरा एक अजीब सी चीज़ करती नजर आ रही हैं जो आमतौर पर सेलेब्स सबके सामने नहीं करते हैं।
नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो एक गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट के अंदर जा रही हैं। उनके साथ उनक दोस्त भी हैं जो उनका वीडियो बना रहे हैं। तभी अचानक नोरा गाड़ी से उतरती हैं और भागन लगती हैं। उन्हें ऐसा करते देख उनका दोस्त भी हैरान रह जाता है और उनसे पूछता है कि वो क्या कर रही हैं। लेकिन नोरा दोस्त की बात की कोई भी जवाब दिए बिना बस भागती रहती हैं। वैसे नोरा का ये वीडियो काफी मज़ेदार है।
आपको बता दें कि नोरा फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन डांस के लिए पहचानी जाती हैं। नोरा एक जबरदस्त बैली डांसर हैं। ‘बिग बॉस’ से फेम पाने वाली नोरा ने कुछ ही साल में कई हिट डांसिग नंबर दिए हैं। जैसे ‘सत्री’ फिल्म का 'कमरिया' सॉन्ग, 'सत्यमेव जयते' का ‘दिलबर' गाना और बाटला हाउस का ‘साकी-साकी’। नोरा का ‘दिलबर’ सॉन्ग तो इतना जबरदस्त हिट हुआ था कि इसके बाद उनका नाम ही दिलबर गर्ल हो गया। हाल ही में नोरा का 'पछताओगे' गाना भी काफी हिट रह है। इस गाने में उनके साथ विक्की कौशल हैं।
देखें नोरा का मज़ेदार वीडियो :