विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NFDC Short Film Contest में अभिजीत पॉल की 'Am I?' विजेता, सूचना प्रसारण मंत्रालय ने जारी की लिस्ट

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Fri, 21 Aug 2020 11:41 AM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 08:13 PM (IST)

NFDC और सूचना प्रसारण मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेशन के उपल्क्षय में शॉर्ट फ़िल्म कॉन्टेस्ट ऑन पैट्रिओटिज़्म- मार्चिंग टूवर्ड्स आत्मनिर्भरता का आयोजन किया गया था।

NFDC Short Film Contest में अभिजीत पॉल की 'Am I?' विजेता, सूचना प्रसारण मंत्रालय ने जारी की लिस्ट
NFDC Short Film Contest में अभिजीत पॉल की 'Am I?' विजेता, सूचना प्रसारण मंत्रालय ने जारी की लिस्ट

नई दिल्ली, जेएनएन। देशभक्ति के विषय पर आधारित राष्ट्रीय फ़िल्म विकास निगम (NFDC) द्वारा आयोजित शॉर्ट फ़िल्म फेस्टिवल का रिज़ल्ट आ गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नतीजे घोषित किये, जिसके अनुसार अभिजीत पॉल की शॉर्ट फ़िल्म Am I??? को विजेता घोषित किया गया है। 

इसके अलावा देबोजो संजीव की अब इंडिया बनेगा भारत दूसरे स्थान और युवराज गोकुल की 10 Rupees तीसरे स्थान पर रही। जिन फ़िल्मों को स्पेशल मेंशन सर्टिफिकेट के लिए चुना गया, उनमें शिवा बिरादर की रेस्पेक्ट- ए फॉर बी फॉर, समीर प्रभु की द सीड ऑफ सेल्फ-सफिशिएंसी, पुरु प्रियम की मेड इन इंडिया, शिवराज की माइंड ऑवर बिज़नेस (Mind Y(Our) Business), मध्य प्रदेश माध्यम फ़िल्म की हम कर सकते हैं, प्रमोद आर की Kaanda Kaigalu (Unseen Hands), राम किशोर की सोल्जर और राजेश बी की आत्म वंदन फॉर नेशन शामिल हैं। सभी फ़िल्मों की थीम देशभक्ति और आत्मनिर्भर भारत पर आधारित थी। प्रकाश जावड़ेकर ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कॉन्टेस्ट को सफल बनाने के लिए शुक्रिया अदा किया। 

एनएफडीसी और सूचना प्रसारण मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेशन के उपल्क्षय में 'शॉर्ट फ़िल्म कॉन्टेस्ट ऑन पैट्रिओटिज़्म- मार्चिंग टूवर्ड्स आत्मनिर्भरता' आयोजित किया था, जिसमें लोगों से शॉर्ट फ़िल्म की एंट्री मांगी गयी थीं। प्रविष्टियां जमा करने की आख़िरी तारीख़ 7 अगस्त थी। पहले स्थान पर आने वाले विजेता को एक लाख रुपये, दूसरे स्थान पर 50 हज़ार और तीसरे स्थान पर रहने वाले विजेता को 25 हज़ार रुपये के पुरस्कार का एलान किया गया था। एनएफडीसी को इसके तहत 800 से अधिक प्रविष्टियां मिली थीं।