विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर आई खबर, अप्रैल में कर सकते हैं शादी

By Rahul soniEdited By:
Published: Thu, 28 Mar 2019 10:36 AM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 09:45 AM (IST)

Malaika Arora Arjun Kapoor मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ पहली बार एक फैशन शो में नजर आए थे।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर आई खबर, अप्रैल में कर सकते हैं शादी
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर आई खबर, अप्रैल में कर सकते हैं शादी

मुंबई। मलाइका अरोड़ा Malaika Arora और अर्जुन कपूर Arjun Kapoor कई दिनों से खूब चर्चा में हैं। बतौर कपल 6 महीने पहले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ सार्वजनिक स्थल पर देखे गए थे। जिसके बाद इस बात के कयास अब तेजी से लगाए जाने लगे हैं कि दोनों 19 अप्रैल को शादी कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी करने को लेकर खबर आ रही है वो भी अप्रैल में। इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों क्रिश्चियन पद्धति से शादी कर सकते हैं। गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा ने धर्म परिवर्तन कर लिया है और वह क्रिश्चियन बन गई हैं। शादी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बतौर मेहमान आने की अपेक्षा है।

आपको बता दें कि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ पहली बार एक फैशन शो में नजर आए थे। उसके बाद दोनों को कई बार एक साथ देखा गया। दोनों को उसके बाद कई बार डिनर डेट पर भी एक साथ देखा गया। उन्होंने उनके इस रिश्ते पर हालांकि चुप्पी साध रखी थी। कुछ दिनों पहले इस बारे में अर्जुन कपूर से पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि जब इस बारे में कुछ बताने के लिए होगा, आपको उसकी जानकारी मिल जाएगी। वहीं इस बारे में जब मलाइका अरोड़ा से पूछा गया था तो उन्होंने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा था। मलाइका अरोड़ा ने हालांकि अरबाज खान के साथ तलाक होने के बाद दोबारा प्यार होने की बात कही थी। अब देखते हैं कि क्या 19 अप्रैल को मलाइका अरोड़ा और अर्जुन वाकई विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं।