विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुछ रंग प्यार के ऐसे भी: सैराट प्रेम की राह पर जाह्नवी और ईशान

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 07 Jun 2018 08:36 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jun 2018 11:03 AM (IST)

धड़क के सेट पर उपस्थित लोग बताते हैं कि श्रीदेवी के आस्कमिक निधन के बाद जाह्नवी के व्यवहार में एक अभिनेत्री के तौर पर बहुत ही बड़े बदलाव हुए है।

कुछ रंग प्यार के ऐसे भी: सैराट प्रेम की राह पर जाह्नवी और ईशान
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी: सैराट प्रेम की राह पर जाह्नवी और ईशान

मुंबई। होनी को कुछ और ही मंज़ूर था। माँ श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी को बड़े परदे पर देख पातीं , इससे पहले ही दुनिया से चल बसीं। बेटी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा लेकिन सब कुछ संवारते हुए जाह्नवी अपना सपना पूरा करने निकल पड़ीं। उनकी पहली फिल्म धड़क की एक नई तस्वीर आई है।

जाह्नवी के चेहरे पर प्यार के रंग लगाते ईशान खटटर। प्यार के ये रंग बगावत और अंत के अंज़ाम में भी घुल जाएंगे जब अगले महीने धड़क दर्शकों के सामने होगी। ये श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का बॉलीवुड डेब्यू है और शाहिद कपूर के भाई ईशान की दूसरी फिल्म। धड़क, नागार्जुन मंजुले की मराठी फिल्म सैराट का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है, जिसके राइट्स करण जौहर ने पहले ही ले लिये थे। उनकी धर्मा प्रोडक्शन इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है और शशांक खेतान फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया निर्देशन किया था। साल 2016 में आई मराठी की बदला लेने वाली रोमांटिक कहानी सैराट में आकाश ठोसर और रिंकू राजगुरू ने लीड रोल किया था। महज चार करोड़ रूपये में बनी सैराट ने 110 करोड़ रूपये की कमाई की है। धड़क पहले 6 जुलाई को रिलीज़ होने वाली यह फ़िल्म अब 20 जुलाई को रिलीज़ होगी।

इस फिल्म के लिए माँ के निधन के बाद जाह्नवी को काम करना बहुत ही मुश्किल था लेकिन वो संभली। धड़क के सेट पर उपस्थित लोग बताते हैं कि श्रीदेवी के आस्कमिक निधन के बाद जाह्नवी के व्यवहार में एक अभिनेत्री के तौर पर बहुत ही बड़े बदलाव हुए है। भले ही वो यह हादसा होने के पहले उनके काम के प्रति समर्पित थी लेकिन श्रीदेवी के निधन के बाद वह काम को लेकर बहुत ही गंभीर हो गई है। इतनी युवा आयु में अपनी माँ को खोने का दुःख किसी पर भी पहाड़ की तरह टूट सकता है लेकिन इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी उन्होंने अपने को संभालते हुए दोबारा काम करना शुरू कर दिया है। हालांकि अब जब सोशल मीडिया में भी उनकी तस्वीर आती है तो वो काफी शांत मुद्रा में रहती हैं।

हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो जब एक जगह से बाहर निकलती हैं तो उनके फैंस उनको घेर लेते हैं और गार्ड्स को बड़ी ही मशक्कत के बाद उन्हें गाड़ी तक पहुँचाना पड़ता है। इस दौरान भी वो बड़े ही स्वाभाविक तरीके से फैंस से हाथ मिलाते दिखीं।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: इतनी बदल गई है अक्षय कुमार की हीरोइन, देख कर हैरान होंगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।