विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं Glory की 'भारती भाभी'? Netflix की नई वेब सीरीज से इंटरनेट पर लगाया हॉटनेस का तड़का

Published: Sun, 03 May 2026 10:53 AM (IST)

हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज ग्लोरी में नजर आने वाली भारती ने पूरा इंटरनेट हिला डाला है।

ग्लोरी वेब सीरीज की भारती (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

ग्लोरी वेब सीरीज की भारती (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. ग्लोरी की एक्ट्रेस ने जीता सबका दिल

  2. इन मूवीज-सीरीज में आईं नजर

  3. रियल लाइफ में हैं बेहद हॉट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में लेटेस्ट वेब सीरीज ग्लोरी को रिलीज किया जाएगा। पुलकित सम्राट और दिव्येंदु शर्मा स्टारर इस सीरीज की चर्चा हर तरफ हो रही है। खासतौर पर सीरीज में भारती भाभी के किरदार में नजर आने वालीं अभिनेत्री कश्मीरा परदेसी का नाम काफी सुर्खियां बटोर रहा है। 

जिसकी वजह सीरीज में उनकी हॉटनेस हैं। आलम ये है कि इंटरनेट पर कश्मीरा के बारे में जानने के लिए हर कोई जुट गया है। आइए जानते हैं कि कश्मीरा परदेसी कौन हैं और रियल लाइफ में कैसी दिखती हैं। 

कौन हैं कश्मीरा परदेसी?

वेब सीरीज में भारती की भूमिका में नजर आने वालीं अभिनेत्री कश्मीरा परदेसी का जन्म 3 नवंबर 1997 को हुआ। कश्मीरा मूल रूप से पुणे की हैं, लेकिन फिलहाल वह मुंबई में रहती हैं। कश्मीरी ने अपनी स्कूली पढ़ाई सेंट एनीजे हाई स्कूल पुणे से की है, जबकि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशनल टेक्नोलॉजी मुंबई से इन्होंने फैशन कोर्स किया है। 

यह भी पढ़ें- Netflix पर छा गई 7 एपिसोड की Mystery Thriller, रिलीज होते ही बन गई OTT की नंबर-1 सीरीज

kashmiraofficial_1777532071_3886543169245592925_479819231

बात की जाए कश्मीरा के एक्टिंग करियर के बारे में तो उन्होंने 2018 में आई साउथ फिल्म नर्तनाशाला से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। मुख्य रूप से वह तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों में काम करती हैं। अक्षय कुमार स्टारर मूवी मिशन मंगल से कश्मीरा परदेसी ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा।

kashmiraofficial_1740411288_3575151467210612580_479819231

इतना ही नहीं मोहित रैना की सीरीज फ्रीलांसर के जरिए उन्होंने ओटीटी की दुनिया में आगाज किया। मौजूदा समय में वह बी टाउन की फेमस एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं। लेटेस्ट नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ग्लोरी में जिस तरह से कश्मीरा ने भारती का किरदार अदा किया, उसकी प्रशंसा की जा रही है।

kashmiraofficial_1740056272_3572173382157928137_479819231

साथ ही सीरीज में उनकी हॉटनेस देख हर कोई उनका दीवाना हो रहा है। रियल लाइफ में भी कश्मीरा परदेसी हद से ज्यादा हॉट हैं, जिसका अंदाजा आप उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर मौजूद इन तस्वीरों को देखकर आसानी से लगा सकते हैं।

ग्लोरी में अहम है किरदार

वेब सीरीज ग्लोरी में कश्मीरा परदेसी का किरदार हरियाणा पुलिस इंस्पेक्टर अरविंद की पत्नी के कैरेक्टर में नजर आई हैं। जिस नोट पर सीरीज की कहानी आगे बढ़ती है, उससे उनका कैरेक्टर और भी अधिक मजबूत होता हुआ नजर आता है। बाकी कहानी जानने के लिए आप ग्लोरी को देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 'कोयले की तरह अंदर से जल रहा था', Glory के लिए कई संघर्षों से गुजरे पुलकित- दिव्येंदु, खोले कई गहरे राज