Neha Kakkar Mehndi Ceremony Photos: नेहा कक्कड़ के हाथों में रची रोहनप्रीत के नाम की मेहंदी, सामने आईं तस्वीरें
नेहूप्रीत की शादी की रस्मों की तस्वीरें सामने आनी शुरू हो गई हैं। वहीं आज नेहा के हाथों में रोहनप्रीत सिंह के नाम की मेहंदी लग गई है। नेहा की मेहंदी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उनके हाथों पर मेहंदी लगाई जा रही है।
नई दिल्ली,जेएनएन। Neha Kakkar Mehndi Ceremony Photos: सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी में अब महज कुछ ही दिन बचें हैं। दोनों के शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में नेहा अपने परिवार के साथ शादी के लिए दिल्ली रवाना हुईं हैं। अब नेहूप्रीत की शादी की रस्मों की तस्वीरें भी सामने आनी शुरू हो गई हैं। वहीं आज नेहा के हाथों में रोहनप्रीत सिंह के नाम की मेहंदी लग गई है। नेहा की मेहंदी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उनके हाथों पर मेहंदी लगाई जा रही है।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत इस वक्त अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में हैं। दिल्ली में दोनों की शादी होने की खबरें आ रही हैं। नेहा ने दिल्ली के मशहूर मेहंदी वाले से अपने हाथों में मेहंदी लगवाई है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। नेहा की शादी की रस्मों की कुछ तस्वीरें पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। विरल ने नेहा की जो मेहंदी सेरेमनी की भी एक तस्वीर शेयर की हैं। इसमें नेहा अपने दोनों हाथों में मेहंदी लगवा रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 अक्टूबर को नेहा और रोहनप्रीत दोनों कोर्ट मैरिज करेंगे और इसके बाद 26 अक्टूबर को पंजाब में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। हलांकि दोनों स्टार्स की तरफ से उनकी शादी की तारीख और वेन्यू को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
हाल ही में नेहा ने अपने रोका का वीडियो इंस्टाग्राम आकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो में नेहा और रोहनप्रीत सिंह बेहद खुश नजर आ रहे हैं। नेहा कक्कड़ और उनके ब्वॉयफ्रेंड सिंगर रोहनप्रीत सिंह ने परिवार की मौजूदगी में रोक सेरेमनी की है। इस दौरान दोनों ढोल-नगाड़ों के बीच नाचते और साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं नेहा दुल्हन के लिबास में तो रोहनप्रीत खूबसूरत शेरवानी में दिख रहे हैं। इसी के साथ ही दोनों के चेहरे पर इस दौरान खुशी साफ देखी जा सकती है।