नेहा ककक्ड़ के पति रोहनप्रीत सिंह की चोरी हुई हीरे की अंगूठी- एप्पल वॉच और आईफोन, हिमाचल घूमने गए सिंगर को लगा लाखों का चूना
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी शहर के पास एक मशहूर होटल में पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह ठहरे हुए थे। उन्होंने रात को सोने से पहले पास की टेबल पर हीरे की अंगूठी एप्पल वॉच और आईफोन को रखा था। लेकिन सुबह उठने पर टेबल से सारा समान गायाब था।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हिमाचल प्रदेश घूमने गए रोहनप्रीत सिंह की मंडी के एक नामी होटल से हीरे की अंगूठी, एप्पल वॉच और आईफोन चोरी हो गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है और उन्होंने छानबीन करनी भी शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी शहर के पास एक मशहूर होटल में पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह ठहरे हुए थे। उन्होंने रात को सोने से पहले पास की टेबल पर हीरे की अंगूठी, एप्पल वॉच और आईफोन को रखा था। लेकिन सुबह उठने पर टेबल से सारा समान गायाब था। जब कमरे में ढूढने पर भी उन्हें सामान नहीं मिला तो उन्होंने होटल के मैनेजर और पुलिस को सूचना दी।
जिसके बाद पुलिस तहकीकात करने में जुट गई है। होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। चोरी की इस घटना पर अभी तक नेहा और रोहन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।
बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने वीडियो शेयर करते है। हाल ही में उन्होंने एक होटल के कमरे से अपना एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें दोनों बाथरोब पहने बेड पर चाय पीते हुए नजर आ रहे थे और पीछे से उनका लेटेस्ट सॉन्ग 'ला ला ला' बज रहा था।
View this post on Instagram
नेहा कक्कड़ ने साल 2020 में पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह से शादी का थी। दोनों की इस क्यूट जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं और इनसे जुड़ी हर अपडेट को फॉलो करते हैं। दोनों ने कई म्यूजिक वीडियो में भी साथ काम किया है। जिनमें 'ख्याल रखया कर', 'दो गल्लां' शामिल है। जो काफी पॉपुलर हुआ था। कुछ समय पहले नेहा अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ म्यूजिक वीडियो 'मुड़-मुड़ के' में नजर आई थीं।