रोडीज गैंगलीडर नेहा धूपिया बनी दुल्हन, खुद का किया था रिएलिटी चेक, पढ़िए पूरी बातचीत
नेहा धूपिया ने अपने करीबी दोस्त अंदग बेदी के साथ शादी की है।
मुंबई। देश के प्रसिद्ध रिएलिटी शो रोडीज एक्सट्रीम की गैंग लीडर और एक्ट्रेस नेहा धूपिया शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने अपने खास दोस्त अंगद बेदी केे साथ दिल्ली में शादी की है। इसके बारे में नेहा ने ट्विटर पर भी जानकारी दी है। कुछ दिनों पहले नेहा धूपिया ने रोडीज एक्सट्रीम के 15वें सीजन को लेकर बातचीत करते हुए स्वीकारा था कि उन्होंने खुदका भी एक समय पर रिएलिटी चेक किया था। इसके बाद उन्होंने यह तय किया वे फिल्मों में अच्छा काम करती रहेंगी चाहे वो छोटा रोल हो या फिर बड़ा।
सोनम कपूर के बाद अब नेहा धूपिया शादी के पवित्र बंधन में बंध चुकी हैं। जागरण डॉट कॉम से कुछ दिन पहले खास बातचीत के दौरान फिल्मों में अपने रोल और अागे के टारगेट के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि, वे खुदका रिएलिटी चेक कर चुकी हैं और उन्होंने तय किया है कि वो अच्छे काम पर फोकस रखेंगी। नेहा कहती हैं, मैंने खुदका रिएलिटी चेक किया है। जहां तक फिल्मों की बात है तो मैं अच्छा काम हमेशा तलाशती हूं और आगे भी एेसा ही रहेगा। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि अच्छा काम करने को मिले। चाहे फिर वो छोटा या बड़ा रोल हो। फिल्म एेसी हो जो कुछ अच्छा मैसेज दे रही हो। हां, यह जरूर है कि अगर फिल्म में तीन एक्ट्रेस हैं और मुझे जो चाहिए वो नहीं मिलता तो बुरा जरूर लगता है। लेकिन फिर में इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचती। जैसे अगर मैं सोचू कि फिल्म में तो मुझे वरुण धवन के साथ डांस करना था, लेकिन अगर एेसा नहीं हो पाएगा तो मैं यह सोचती हूं कि मैं वरुण के साथ फिल्म में न सही पार्टी में डांस कर लूंगी।
नेहा ने आगे कहा था कि, मेरा मानना है कि अच्छा काम बहुत जरूरी है। खास तौर पर वेल्थ और वेल्यूज के लिए। यू कहें कि क्रिएटिव वेल्थ और वेल्यूज। एेसी कई सक्सेस स्टोरीज फिल्म इंडस्ट्री में हैं। राजकुमार राव, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इरफान खान, सीमा पाहवा, राधिका अाप्टे, पंकज त्रिपाठी, दीपक डोबरियाल जैसे नाम इस बात का उदाहरण हैं। वैसे भी मेरे पिताजी कहते थे कि काम करते रहो, काम से ही काम निकलता है।
नेहा धूपिया की शादी को लेकर सबसे पहले करण जौहर ने ट्विटर पर हाल ही में फोटो शेयर की। उन्होंने नेहा को बधाई दी।
My darling and most special friend @NehaDhupia who l love and adore dearly is married to the gentleman and talented @Imangadbedi !! Here’s wishing them decades of unconditional love!!!!❤️❤️❤️❤️😘😘😘 pic.twitter.com/LG1nR99aSW — Karan Johar (@karanjohar) May 10, 2018
आपको बता दें कि, शादी को लेकर नेहा ने खुद जानकारी ट्विटर पर दी है। उन्होंने अंगद बेदी साथ तस्वीरे भी शेयर की है।
Best decision of my life.. today, I married my best friend. Hello there, husband! @Imangadbedi ❤️ pic.twitter.com/a2ePsaXUNN— Neha Dhupia (@NehaDhupia) May 10, 2018
यह भी पढ़ें: Box Office: इस हफ़्ते आलिया भट्ट की राज़ी, पहले दिन इतने करोड़ की उम्मीद
यह भी पढ़ें: रोडीज गैंगलीडर नेहा धूपिया बनी दुल्हन, खुदका किया था रिएलिटी चेक, पढ़िए पूरी बातचीत
Best decision of my life.. today, I married my best friend. Hello there, husband! @angadbedi ❤