Move to Jagran APP

प्रेग्नेंट नेहा धूपिया ने ब्लैक बिकिनी में आईं नजर, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, Photos Viral

नेहा धूपिया जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। कुछ दिन पहले ही नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर पति अंगद बेदी और बेटी मेहर के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर कर ये खुशखबरी सबके साथ शेयर की कि वो फिर से प्रेग्नेंट हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 03:41 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 03:41 PM (IST)
प्रेग्नेंट नेहा धूपिया ने ब्लैक बिकिनी में आईं नजर, फ्लॉन्ट किया  बेबी बंप, Photos Viral
Photo Credit : Neha Dhupia Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री नेहा धूपिया न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने बेकाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। नेहा ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। नेहा धूपिया जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। कुछ दिन पहले ही नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर पति अंगद बेदी और बेटी मेहर के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर कर ये खुशखबरी सबके साथ शेयर की कि वो फिर से प्रेग्नेंट हैं। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद नेहा कई मौकों पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं हैं। इसी बीच नेहा की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें वह बिकिनी पहने पूल साइट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। यहां देखें तस्वीरें...

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉस कर रही हैं। नेहा ने इसी बीच इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि नेहा स्विमिंग पूल के किनारे काले रंग की बिकिनी पहन कर पोज देती दिख रही हैं। वहीं नेहा ने काले रंग का चश्मा भी लगाया है। इस दौरान वह रिलैक्स करती नजर आ रही हैं। स्विमिंग पूल के किनारे नेहा की तस्वीरें फैंस काफी पसंद आ रही हैं। उन्होंने इन फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, 'दो की पूल पार्टी।' अबतक इन तस्वीरों को लाखों लाक्स मिल चुके हैं।

नेहा धूपिया की इन तस्वीरों को पसंद करने के साथ ही फैंस इसपर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस पर स्टार्स भी कमेंट कर नेहा के लुक की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

text-align: justify;">आपको बता दें कि हाल ही में नेहा धूपिका की कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं जिसमें वह बेबी बंप के साथ शूटिंग करती दिखीं थीं। नेहा की ये तस्वीरें उनकी आगामी फिल्म 'सनकी' के सेट की थीं। इन तस्वीरों को खुद नेहा ने ही अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं। वहीं नेहा धूपिया फिल्म 'ए थर्सडे' में एक गर्भवती पुलिस अफसर की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.