यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
घर पर नहीं, साउथ अफ्रीका में शादी करना चाहते थे Ranbir Kapoor-आलिया भट्ट, ऐन मौके पर क्यों चेंज हुआ प्लान
Ranbir Kapoor और आलिया भट्ट बी टाउन के फेवरेट कपल माने जाते हैं। अक्सर इन दोनों को लेकर सुर्खियों का ...और पढ़ें

HighLights
- साउथ अफ्रीका में शादी करने जाते थे रणबीर और आलिया
- लास्ट मूमेंट पर कपल ने बदला प्लान
- रणबीर की मां नीतू सिंह ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के फेवरेट कपल के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का नाम टॉप पर शामिल होगा। रणबीर और आलिया की जोड़ी फैंस की काफी फेवरेट मानी जाती है। आए दिन ये दोनों प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट बटोरते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर और आलिया मुंबई में नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका में डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते थे। रामायण (Ramayana) फिल्म कलाकार रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह (Neetu Singh) ने इनकी शादी की प्लानिंग पर अब बड़ा खुलासा किया है।
साउथ अफ्रीका में शादी करना चाहते थे रणबीर-आलिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 2 साल पहले मुंबई में घर पर शादी रचाई थी। फिल्म कंपेनियन को दिए इंटरव्यू में अब आलिया की सास नीतू सिंह ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। नीतू ने कहा है- रणबीर और आलिया डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए साउथ अफ्रीका की लोकेशन को फाइनल कर लिया था। लेकिन बाद में उन्होंने इस प्लान को ड्रॉप कर दिया।
(1).jpg)
ये भी पढ़ें- Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' नहीं बिगाड़ेगी 'लव एंड वॉर' का खेल, कानूनी पेंच के बीच यूं बैलेंस बनाएंगे एक्टर
जिसकी वजह ये थी कि आपसी सहमत के बाद उन्हें ये समझ आया कि वे एक बड़े इवेंट के स्ट्रेस का भार नहीं लेना चाहते थे और साधारण तरीके से सात फेरे लेना चाहते थे।
(17).jpg)
इस कारण उन्होंने मुंबई में घर पर वेडिंग की। इस दौरान करीब 40 लोग मौजूद रहे। आलिया का मानना था कि शादी के लिए वह अपने कमरे से मेकअप रूम में जाकर तैयार हो और वहां सीधा शादी के मंडप पर पहुंचे।
इस मूवी में दिखेगी आलिया और रणबीर की जोड़ी
निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई दी थी। आने वाले समय में ये दोनों फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए दिखेंगे। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर और आलिया की जोड़ी बनेगी।
