विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Neetu Kapoor ने फैमिली को लेकर शेयर किया पोस्ट, यूज़र्स ने देखकर बहू आलिया पर सवाल उठा दिए

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 19 Jul 2023 11:10 PM (IST)

Neetu Kapoor Post बुधवार को नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया । इस पोस्ट ने फैंस ...और पढ़ें

neetu kapoor Post Family Photo Credit Instagram
neetu kapoor Post Family Photo Credit Instagram

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नीतू कपूर का पोस्ट
  2. फैमिली को लेकर एक्ट्रेस ने साझा किया अपना पोस्ट
  3. यूजर्स ने बहू आलिया भट्ट पर उठाई कई सवाल

 नई दिल्ली, जेएनएन।   Neetu Kapoor Post: बॉलीवुड की कपूर फैमिली इंडस्ट्री की सबसे पुरानी फैमिली में से एक है। इस परिवार की कई पीढ़ियों ने पर्दे पर अपना जादू बिखेरा है। जहां तक इस परिवार की बहुओं ने भी इंडस्ट्री में काम किया और सफल एक्ट्रेस बनीं। इन्हीं में से एक है नीतू कपूर।

कुछ सालों तक पर्दे से दूर रही नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के निधन के बाद एक बार फिर से अपनी वापसी की, जो काफी शानदार रही। बीते साल एक्ट्रेस ने अपने लाडले बेटे रणबीर कपूर की शादी भी की थी। अब नीतू एक्ट्रेस और मां के बाद सास और दादी भी बन चुकी हैं। अब एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी छाई रहती हैं।

क्या है नीतू कपूर के पोस्ट में?

बुधवार को नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया। यह देखने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए की क्या नीतू कपूर की फैमिली टूट रही है। एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी पर जो पोस्ट शेयर किया उनमें लिखा है, 'ये कारण है कि अब हमारे परिवार पहले जैसे नहीं रहे, क्योंकि हम उन्हें दफना देते हैं जो परिवार को संजो कर रखा रखते हैं। नीतू कपूर ने पम्मी बक्शी गौतम का पोस्ट अपनी स्टोरी पर साझा किया है।

लोगों ने आलिया पर उठाए सवाल

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर कई तरह की बात करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं कोई तो आलिया भट्ट पर सवाल दाग रहा है। लोगों का कहना है कि नीतू और आलिया में अब नहीं बन रही हैं। दरअसल, हाल ही में नीतू कपूर ने अपना 65वां जन्मदिन लंदन में मनाया था। इस दौरान  रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, उनके पति भरत साहनी और बेटी समायरा शामिल हुए थे, लेकिन आलिया और राहा नजर नहीं आए थे। ऐसे में अब लोग समझने की कोशिश कर रहे हैं कि यह नोट किसके लिए है। क्या आलिया भट्ट के लिए यह लिखा गया है।

View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

कंगना ने भी मारा था ताना

कंगना रनोट ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर एक लिखा था, 'ऐसा तब होता है जब आप एक फिल्म की प्रमोशन के लिए शादी कर बैठते हो, इस एक्टर ने मूवी माफिया के प्रेशर में आकर शादी की. पापा की परी से वो शादी करले बदले में उसे एक फिल्म मिलेगी करने के लिए, अब वो इस फेक मैरिज से छुटकारा पाना चाह रहा है। अब उसे बस अपनी पत्नी और बच्ची का ध्यान रखना चाहिए। ये इंडिया है यहां शादी एक बार हो गई तो बस हो गई।