विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lunch date पर गए ऋषि कपूर, पत्नी नीतू कपूर ने 38 साल की शादी को लेकर कही यह बात

By Rahul soniEdited By:
Published: Thu, 17 Jan 2019 10:20 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 10:33 AM (IST)

ऋषि कपूर इन दिनों अमेरिका में हैं जहां पर उनके साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर भी मौजूद है। बताया जा ...और पढ़ें

Lunch date पर गए ऋषि कपूर, पत्नी नीतू कपूर ने 38 साल की शादी को लेकर कही यह बात
Lunch date पर गए ऋषि कपूर, पत्नी नीतू कपूर ने 38 साल की शादी को लेकर कही यह बात

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में है जहां पर उनकी बीमारी का इलाज चल रहा है। उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर भी हैं। खास बात यह है कि, नीतू कपूर समय-समय पर सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर से जुड़ी अपडेट्स देती आ रही हैं। अब जो पोस्ट उन्होंने शेयर की है उसमें वे अपनी शादी से जुड़ी बात कर रही हैं और साथ ही उन्होंने ऋषि कपूर की एक नई तस्वीर को शेयर भी किया है। 

ऋषि कपूर का कई महीनों से न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा है। ऋषि कपूर को क्या हुआ है इस बात को लेकर अभी तक उनके परिवार वालों ने कुछ नहीं कहा है लेकिन उनको देखने बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सहित कई बॉलीवुड कलाकार पहुंचे थे। इस बीच नीतू कपूर ने हाल ही में एक तस्वीर को शेयर किया है जिसमें वे ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं। अगर ध्यान से देखेंगे तो पता चलता है कि, जहां एक ओर नीतू कपूर सेल्फी ले रही हैं वही ऋषि कपूर मोबाइल में व्यस्त हैं। इसको लेकर नीतू कपूर ने फोटो के साथ लिखा है कि, लंच डेट, यह होता है 38 साल की शादी के बाद। पति मोबाइल में व्यस्त है और मैं सेल्फी क्लिक कर रही हूं। 

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Lunch date 🤪 this is what happens after 38 years of marriage husband on the phone and I’m clicking selfies 🙄🙈

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

दरअसल, ऋषि कपूर और नीतू कपूर की मैरिज एनिवर्सरी 22 जनवरी को है। तो इस पोस्ट को देखकर लग रहा है कि दोनों ने अपनी मैरिज एनिवर्सरी का सेलिब्रेशन शुरू कर दिया है। 

यह भी पढ़ें: खूबसूरत अभिनेत्री दिशा पाटनी से मत लेना पंगा, कारण जानने के लिए देखिए वीडियो

ऋषि कपूर जब से न्यूयॉर्क गए हैं जब से उनका मेडिकेशन चल रहा है। जो तस्वीरें सामने आई थी उसनें ऋषि कपूर को देखकर लग रहा था कि उन्हें कैंसर है और इस प्रकार की खबरें आई थी। लेकिन फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में अपने भाई ऋषि कपूर को कैंसर बीमारी से ग्रस्त होने को लेकर आ रही खबरों पर अपनी बात रखी थी। इस बारे में बताते हुए रणधीर कपूर ने कहा था कि, 'मुझे इस बारे में कुछ भी पता नहीं है लेकिन मैं आपको यह बता सकता हूं कि उनके स्वास्थ्य सुधार में सुधार हो रहा है। वह अच्छा कर रहे हैं। लोगों को जो बात कहनी है उन्हें कहने दो। जो भी फोटोस आए हैं। उनसे एक बात तो स्पष्ट होती है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और यह उनके फोटो से दिखाई भी देता है। वह लोगों के साथ हंसी मजाक कर रहे हैं और आप फोटो में देख सकते हैं कि वह खाने के लिए बाहर भी जाते हैं। वह जल्द भारत आने वाले हैं और हम सब उनकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।'

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy 2019 🎈 no resolutions only wishes this year !!! Less pollution traffic!! Hope in future cancer is only a zodiac sign !!! No hatred less poverty loads of love togetherness happiness n most imp. Good health ❤️❤️❤️❤️❤️

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

गौरतलब है कि नए वर्ष के मौके पर नीतू कपूर में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था। जिससे लोगों ने यह अनुमान लगाना शुरू किया कि आखिरकार नीतू कपूर ने कैंसर शब्द का प्रयोग क्यों किया है। कहीं ऐसा तो नहीं है कि पिछले दिनों जो ख़बरें आई थीं कि ऋषि कपूर कैंसर के इलाज के लिए ही विदेश गये हैं, वह सच है। ऐसा बार बार कहा जा रहा है कि ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित हैं और अमेरिका में उनका इलाज चल रहा है। उनके साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह लगातार मौजूद हैं। साथ ही बीच बीच में बेटे रणबीर कपूर और उनकी ख़ास दोस्त आलिया भट्ट भी ऋषि से मिलने अमेरिका जाते हैं।

यह भी पढ़ें: फ़रहान अख्तर की ज़िंदगी में आया 'तूफ़ान', इनकी वजह से नहीं