विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ़रहान अख्तर की ज़िंदगी में आया 'तूफ़ान', इनकी वजह से नहीं

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 16 Jan 2019 06:59 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 08:37 AM (IST)

हाल ही में फरहान ने शिबानी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो शिबानी को स्विमिंग पूल में अपनी गोद में उठाए हुए हैं।

फ़रहान अख्तर की ज़िंदगी में आया 'तूफ़ान', इनकी वजह से नहीं
फ़रहान अख्तर की ज़िंदगी में आया 'तूफ़ान', इनकी वजह से नहीं

मुंबई। फिल्म निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की आगामी फिल्म तूफान होगी जिसमें उन्होंने फरहान अख्तर को कास्ट किया है। गौरतलब है कि फरहान अख्तर फिल्म भाग मिल्खा भाग के बाद एक बार फिर राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ काम करते नजर आएंगे।

खास बात यह है कि यह फिल्म भी खेल पर आधारित फिल्म होगी। इससे जुड़े सूत्रों ने बताया है कि यह एक काल्पनिक कहानी है और इसकी कहानी को अंजुम रजबअली ने लिखा है। इसके बाद राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने यह कहानी फरहान अख्तर को सुनाई और उन्हें यह कहानी बहुत अच्छी लगी। उन्होंने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इसकी आधिकारिक घोषणा फरहान अख्तर में उनके सोशल मीडिया पर भी की है।

फरहान अख्तर ने लिखा है,'6 साल बाद राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ तूफान बनाने के लिए काम करने जा रहा हूं। यह एक बॉक्सर की कहानी है। आप लोग इस फिल्म को प्यार देंगे ऐसी अपेक्षा है। ढेरों प्यार।' गौरतलब है कि फरहान अख्तर इसके अलावा इन दिनों शिबानी दांडेकर के साथ उनके अफेयर को लेकर भी काफी चर्चा में है।

हाल ही में फरहान ने शिबानी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो शिबानी को स्विमिंग पूल में अपनी गोद में उठाए हुए हैं। इनकी नज़दीकियों का सबूत देने के लिए यह तस्वीर ही काफी है। फरहान ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, " As long as I have you As long as you are I’ll never be lost Shine on beautiful star @shibanidandekar love you loads "

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन से बाहर निकली नेहा कक्कड़ का ये Video वायरल क्यों हो रहा है