Move to Jagran APP

जब ऋषि कपूर के एक ट्वीट ने मचा दिया था इतना बवाल, परेशान नीतू कपूर को करना पड़ा था ये काम

नीतू कपूर ने द कपिल शर्मा शो में ऋषि कपूर के ट्वीट्स को लेकर भी ढेर सारी बाते कीं। ऋषि कपूर बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक थे जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे। वह सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखते रहते थे।

By Anand KashyapEdited By: Published: Tue, 07 Sep 2021 03:28 PM (IST)Updated: Tue, 07 Sep 2021 03:28 PM (IST)
जब ऋषि कपूर के एक ट्वीट ने मचा दिया था इतना बवाल, परेशान नीतू कपूर को करना पड़ा था ये काम
बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर और ऋषि कपूर, तस्वीर- Instagram: neetu54

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर हाल ही में अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ द कपिल शर्मा शो में नजर आईं। इस शो में इन दोनों ने होस्ट कपिल शर्मा और उनकी टीम के साथ काफी मस्ती की। नीतू कपूर ने द कपिल शर्मा शो में पति और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर के बारे में ढेर सारी बातें की और उनके बारे में कई खुलासे भी किए।

loksabha election banner

नीतू कपूर ने द कपिल शर्मा शो में ऋषि कपूर के ट्वीट्स को लेकर भी ढेर सारी बाते कीं। ऋषि कपूर बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक थे जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे। वह सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखते रहते थे। ऋषि कपूर को सोशल मीडिया पर खुलकर बयानबाजी करने की वजह से बहुत बार आलोचना का भी सामना करना पड़ा था।

नीतू कपूर ने द कपिल शर्मा शो में ऋषि कपूर के एक ट्वीट का जिक्र करते हुए बताया कि उनके एक ट्वीट के बाद बहुत से लोग भड़क गए थे और दिवंगत अभिनेता के घर के बार नारेबाजी करने लगे थे। नीतू कपूर ने बताया कि यह बात उन दिनों की है जब उनके घर में रेनोवेट का काम चल रहा था। जिसके चलते वह किसी और घर में रह रही थीं, लेकिन जब वह अपने कुछ स्टाफ के साथ कृष्णा कुंज बंगले पर पहुंचीं तो देखा भड़की हुई भीड़ उनके पति के खिलाफ नारेबाजी कर रही है।

नीतू कपूर ने कहा, उस समय वहां करीब 300 लोग सड़क पर थे और ऋषि कपूर हाय, हाये, हाये कर रहे थे। मैंने बोला यह क्या हो गया। मैं बहुत डर गई थी। उस समय एक पुलिस ऑफिस मेरे पास आया और उनसे अनुरोध किया कि ऋषि कपूर से मैं कहूं कि वह ट्वीट पर ज्यादा आवाज बुलंद न किया करें। यह बात सुनकर मुझे इतना गुस्सा आया और मैंने उस ऑफिसर से कहा चलो मेरे साथ और उनको (ऋषि कपूर) बताना कि यहां क्या चल रहा है। उन्हें पता होना चाहिए, तभी बंद करेंगे।'

नीतू कपूर ने आगे बताया, 'जब मैं पुलिस ऑफिस के साथ घर पर पहुंचीं तो देखा ऋषि कपूर टीवी देख रहे थे। मैंने उनसे कहा कि यह पुलिस ऑफिसर आपसे कुछ कहना चाहते हैं। इस पर ऋषि कपूर ने उससे कहा, 'हिम्मत चाहिए सर'। वहीं तीन दिन बाद, नीतू कपूर को उनके घर के बाहर एक पुलिस ऑफिस मिला और उसने उन्हें बताया कि उनकी जान को खतरा है। उसके बाद ही ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट्स आवाज को बुलंद करना कम किया।' इसके अलावा नीतू कपूर ऋषि कपूर को लेकर और भी ढेर सारी बातें कीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.