Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुस्कुराता चेहरा, हाथ में जाम, ऋषि कपूर की ये वायरल तस्वीर; नीतू सिंह के साथ आपकी आंखें भी कर देगी नम

    दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। सिनेमा लवर्स उनके शानदार किरदारों को कभी भूला नहीं सकते हैं। नीतू कपूर (Neetu kapoor) ने अब अपने हसबैंड की एक तस्वीर शेयर की है। जिसे देखने के बाद उनके फैंस इमोशनल हो गए। आइए जानते हैं कि इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने क्या लिखा है।

    By Sahil Ohlyan Edited By: Sahil Ohlyan Updated: Thu, 01 May 2025 03:45 PM (IST)
    Hero Image
    ऋषि कपूर के साथ नीतू कपूर (Photo Credit- IMDb)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में चुनिंदा अभिनेता ऐसे हैं, जिनके दुनिया से चले जाने का विश्वास सिनेमा लवर्स अभी तक नहीं कर पाते हैं। इनमें ऋषि कपूर का नाम भी शामिल है। बीते दिन यानी 30 अप्रैल को एक्टर की 5वीं पुण्यतिथि पर उनके फैंस समेत हर किसी ने उन्हें याद किया। एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी अपने पति को याद करते हुए एक पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) फिल्मी दुनिया के अलावा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। ऐसा कहा जाता है कि तस्वीरें शब्दों में कही बातों से भी गहरा प्रभाव छोड़ती है। फोटो में नजर आने वाले शख्स के चेहरे के भाव काफी कुछ कह देते हैं। फिर वह चेहरे की मुस्कान ही क्यों ना हो। नीतू कपूर ने  दिवंगत पति ऋषि कपूर की एक तस्वीर शेयर की, जिसे देखने के बाद फैंस भी इमोशनल हो गए।

    नीतू कपूर ने तस्वीर के साथ क्या लिखा?

    एक्ट्रेस नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुरानी तस्वीर ऋषि कपूर की शेयर की। दरअसल, यह एक सेल्फी है, जिसमें उनके हाथ में जाम और चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रही है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'मिस यू कपूर साहब।'

    ये भी पढ़ें- जब बिना बताए ही Rishi Kapoor की अचानक करवा दी गई थी सगाई, नीतू कपूर को याद आया 46 साल पुराना पल

    एक्ट्रेस की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कपूर साहब के चाहने वाले इस तस्वीर को देखने के बाद इमोशनल भी हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले भी एक्ट्रेस ऋषि कपूर की अनदेखी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। खैर, इस बार की उनकी पोस्ट सबसे ज्यादा चर्चा में आ गई है।

    Photo Credit- IMDb

    इससे पहले शेयर की थी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर

    नीतू कपूर ने अप्रैल महीने की शुरुआत में पति संग अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने जानकारी दी कि इसी दिन साल 1979 में उनकी सगाई ऋषि कपूर से हुई थी। दरअसल, इस फोटो के जरिए उन्होंने अपनी सगाई की यादों को ताजा किया था।

    ये भी पढ़ें- 'मुझे बहकाया गया...' शादीशुदा होने के बावजूद इस अभिनेत्री से थी Rishi Kapoor के अफेयर की चर्चा, फिर किया इनकार