विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Neetu Kapoor on Granddaughter: नीतू कपूर ने शेयर किया आलिया भट्ट का हेल्थ अपडेट, पोती को लेकर कही ये बात

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Sun, 06 Nov 2022 09:50 PM (IST)

Neetu Kapoor on Granddaughter नीतू कपूर दादी बनने पर बेहद खुश हैं और फूले नहीं समा रही हैं। अब उन्होंने ...और पढ़ें

Neetu Kapoor on Granddaughter: Neetu Kapoor shared Alia Bhatt health update said this about granddaughter
Neetu Kapoor on Granddaughter: Neetu Kapoor shared Alia Bhatt health update said this about granddaughter

नई दिल्ली, जेएनएन। Neetu Kapoor on Granddaughter: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रविवार की सुबह पेरेंट्स बन गए हैं, जिसके बाद से हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। वहीं, दादी बनने के बाद नीतू कपूर भी फूले नहीं समा रही हैं। दिग्गज एक्ट्रेस दादी बनने के बाद बेहद खुश दिख रही हैं। अब उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी पोती और बहु आलिया भट्ट के हेल्थ के बारे में अपडेट दे रही हैं।

नीतू कपूर की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने शेयर किया है। वीडियो में जब फोटोग्राफर न्यू बॉर्न बेबी के बारे में उनकी दादी से पूछते हैं के बेबी आलिया पर गई है या रणबीर पर तो वो कहती हैं कि पता नहीं भी तो बहुत छोटी है पर वो बेहद क्यूट है। मैं बहुत खुश हूं। साथ ही वो अपनी बहु आलिया भट्ट के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट देते हुए कहती हैं, आलिया भी ठीक है। इसके बाद फोटोग्राफर उन्हें दादी बनने की बधाई देते हुए देखा जा सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इन सेलेब्स ने भी दी शुभकामनाएं

करण जौहर, बॉलीवुड सितारे अक्षय कुमार, दीया मिर्जा, नेहा धूपिया, कपिल शर्मा, राखी सावंत, अनुष्का शर्मा, कृति सेनन, करण जौहर, मौनी रॉय और साउथ के इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू पोस्ट साझा कर और एक्ट्रेस की पोस्ट पर कमेंट कर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के माता-पिता बनने पर बधाई दी है।

नीतू कपूर का वर्कफ्रंट

बात अगर उनके नीतू कपूर के बात करे तो वो सनी कौशल के साथ नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं और इन दिनों वो इस प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं। नीतू कपूर को आखिरी बार वरुण धवन और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म जुग जुग जियो में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने अनिल कपूर के वरुण धवन के माता-पिता का किरदार निभाया है और अनिल कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया है।

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt को बेटी होने पर रणधीर कपूर ने कहा- ऋषि कपूर स्वर्ग में होंगे खुश, पढ़ें पूरी खबर