Move to Jagran APP

पति को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, तस्वीर शेयर कर बोलीं- 'मैंने ऋषि जी से बहुत कुछ सीखा है'

नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने पति और दिवंगत अभिनता ऋषि कपूर को भी याद करती रहती हैं। अब हाल ही में नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ऋषि कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sat, 04 Sep 2021 11:51 AM (IST)Updated: Sat, 04 Sep 2021 11:51 AM (IST)
पति को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, तस्वीर शेयर कर बोलीं- 'मैंने ऋषि जी से बहुत कुछ सीखा है'
पति ऋषि कपूर के साथ नीतू कूपर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। आज का दिन बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के तमाम चाहने वालों के लिए बेहद खास दिन है। लेकिन सभी को इस दिन ऋषि कपूर की कमी खासी खल रही है। ऐसे में सभी लोग उन्हें आज के दिन याद कर रहे हैं। इसी कड़ी में ऋषि कपूर की पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी अपने पति के जन्मदिन के मौके पर उन्हें याद किया है। नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ तस्वीर शेयर कर उनके लिए भावुक पोस्ट लिखा।

loksabha election banner

नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने पति और दिवंगत अभिनता ऋषि कपूर को भी याद करती रहती हैं। अब हाल ही में नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ऋषि कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ऋषि और नीतू दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में नीतू कपूर पीले रंग की टी-शर्ट पहनी हैं और ऋषि कपूर नीले रंग की टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। दोनों एकसाथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'मैंने ऋषि जी से आखिरी के कुछ सालों में जब हम न्यूयॉर्क में थे तब बहुत कुछ सीखा है। जब उनका ब्लड काउंट बढ़ जाता था तब कैसे सेलिब्रेट करना है। हमने खरीदी हुई खुशियों के लिए इनकार कर दिया था। जब वो अच्छा फील नहीं करते थे तब हम घर पर बैठकर टीवी देखते थे, अमेजिंग खाना ऑर्डर करते थे और फिर भी बहुत अच्छा समय बिताते थे इस आशा में कि अगली कीमोथैरेपी में वो ठीक हो जाएंगे।'

आगे नीतू लिखती हैं, 'आशावादी रहना और हिम्मत रखना उन्होंने ही मुझे सिखाया है। हर दिन की कदर करना। आज हम सभी उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं। मैं देख सकती हूं कि वो अपने 69वें जन्मदिन के लिए कितना उत्साहित होते। मुझे यकीन है कि वो ऊपर अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रहे होंगे। हैप्पी बर्थडे कपूर साहब'। बता दें कि नीतू कपूर के साथ ही उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपने पिता को उनके जन्मदिन के मौके पर याद किया है। उन्होंने भी पिता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें याद किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.