विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal Movie: 'काश ऋषि जी यहां होते...', बेटे Ranbir Kapoor का 'एनिमल' लुक शेयर कर इमोशनल हुईं Neetu Kapoor

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sat, 02 Dec 2023 10:23 AM (IST)

Animal Movie रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। दर्शकों और क्रिटिक्स की ...और पढ़ें

नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर की याद में किया पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर की याद में किया पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. नीतू कपूर को आई पति ऋषि कपूर की याद
  2. नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया रणबीर का एनिमल लुक
  3. एनिमल पर नीतू कपूर के रिएक्शन ने खींचा ध्यान

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Movie: संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित 'एनिमल' में रणबीर कपूर के खतरनाक लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया। रोमांटिक से वॉयलेंट बनने वाले रणबीर के कैरेक्टर को 'एनिमल' में काफी पसंद किया गया। रणबीर की पत्नी आलिया भट्ट ने भी उनकी तारीफ की और फिल्म को खतरनाक बताया था। अब नीतू कपूर ने इस पर रिएक्शन दिया है। 

गैंगस्टर फिल्म 'एनिमल' में एक पिता और बेटे के रिश्ते की कहानी बयां की गई है। एक बेटा (रणबीर), जो अपने पिता (अनिल कपूर) के लिए प्यार के लिए दुनिया से लड़ जाता है। यह फिल्म देखकर नीतू कपूर (Neetu Kapoor) इमोशनल हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को याद किया है। 

यह भी पढ़ें- Animal Worldwide Collection: पहले दिन 'एनिमल' ने मारी तेज दहाड़, दुनियाभर में फिल्म ने की इतनी बंपर कमाई

रणबीर कपूर की 'एनिमल' देख भावुक हुईं नीतू कपूर

2 दिसंबर 2023 को नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बेटे रणबीर कपूर का 'एनिमल' से एक फोटो शेयर की है। लंबे बाल, काला चश्मा और ब्लू टीशर्ट में रणबीर कपूर काफी हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए नीतू ने अपने पति ऋषि कपूर को याद किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "काश ऋषि जी यहां होते।" इसके साथ उन्होंने स्टार की इमोजी भी बनाई।

Neetu Kapoor shares Ranbir Kapoor Photo

बता दें कि 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। नीतू और ऋषि के दो बच्चे हैं। बेटे रणबीर एक्टर हैं, वहीं बेटी रिद्धिमा कपूर ज्वेलरी डिजाइनर हैं।

बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही एनिमल

रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म 'निमल' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। एक दिन में मूवी ने करीब 61 करोड़ का कारोबार किया है। दुनियाभर में फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। शुक्रवार का ये हाल है तो यकीनन शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में तगड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- 'एनिमल' का प्रमोशन छोड़ Ranbir Kapoor ने फैमिली के साथ बिताया टाइम, सालीसाहिबा के बर्थ डे से आया एक्टर का ये वीडियो