Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Animal देखने के बाद ऐसा था Alia Bhatt का रिएक्शन, Ranbir Kapoor की फिल्म के लिए कही ये बात

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 01 Dec 2023 07:55 AM (IST)

    Animal इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बीते दिन मेकर्स ने स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया था। इस स्क्रीनिंग में कास्ट के साथ आलिया भट्ट नीतू कपूर शक्ति कपूर समेत कई सेलेब्स पहुंचे। फिल्म एनिमल देखने के बाद रणबीर कपूर की पत्नी एक्ट्रेस आलिया ने अपना रिव्यू दे दिया है।

    Hero Image
    आलिया भट्ट और नीतू कपूर ने दिया 'एनिमल' का रिव्यू (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal: साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'एनिमल' आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बीते दिन मेकर्स ने मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इस इवेंट में फिल्म की कास्ट रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल अपने परिवार के साथ पहुंचे। फिल्म देखने के बाद आलिया भट्ट और नीतू कपूर ने अपने-अपने तरीके से फिल्म का रिव्यू दे दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आलिया भट्ट और नीतू कपूर ने दिया 'एनिमल' का रिव्यू

    संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर का हिंसक किरदार देखने को मिला। आज फिल्म 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर आ गई है। इसकी रिलीज से पहले बीती रात स्टार्स के लिए एक स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इसमें बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया था। अभिनेता रणबीर की पत्नी आलिया भट्ट और मां नीतू कपूर ने परिवार के साथ फिल्म देखी और अपना रिव्यू दिया।

    यह भी पढ़ें: Animal Box Office Prediction: गदर 2 को पीछे छोड़ चुकी एनिमल तोड़ पाएगी 'जवान' का रिकॉर्ड? पहले दिन इतनी कमाई की उम्मीद

    थिएटर से बाहर निकलते समय आलिया भट्ट को मीडिया ने घेर लिया। इसके बाद जब एक्ट्रेस से पूछा कि उन्हें फिल्म कैसी लगी, तो इस पर आलिया ने पहले तो बड़ी सी मुस्कान दी और कहा बहुत बढ़िया। इसके बाद फिर एक्ट्रेस ने फिल्म को 'खतरनाक' बताया। वहीं, नीतू कपूर ने 'एनिमल' का रिव्यू देते हुए थम्ब्स अप दिखाया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    आलिया की टी-शर्ट ने खींचा था ध्यान

    अपने पति रणबीर कपूर के खास दिन पर उन्हें सपोर्ट करने के लिए आलिया भट्ट स्क्रीनिंग में बेहद स्टाइलिश अंदाज में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक पैंट और ब्लैक ब्लेजर पहना। वहीं, आलिया ने जो टी-शर्ट पहनी थी उस पर एनिमल से जुड़ा रणबीर का चित्र बना हुआ था।

    बता दें कि एनिमल एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म आज 1 दिसंबर, 2023 को विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है।

    यह भी पढ़ें: Animal Vs Tiger: टाइगर 3 की मुश्किलें बढ़ाएगी 'एनिमल'? रणबीर की फिल्म लगा सकती है सलमान की मूवी पर ब्रेक