सिंगर Neeti Mohan के पिता का 72 साल की उम्र में निधन, पोस्ट शेयर कर लिखा- 'आपके जाने से एक गहरा खालीपन...'
सिंगर नीति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। नीति ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी।

अपनी पिता बृज मोहन और मां के साथ नीति मोहन
HighLights
सिंगर नीति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा का निधन
72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
नीति ने एक भावुक पोस्ट के जरिए दी जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंगर नीति मोहन (Neeti Mohan) के पिता, बृज मोहन शर्मा (Brij Mohan Sharma) का 72 साल की उम्र में 15 अक्टूबर को निधन हो गया। वह एक सरकारी अधिकारी और लेखक थे। एक्टर तीन और बेटियों के पिता है जिनका नाम मुक्ति मोहन, शक्ति मोहन और कृति मोहन है।
नीति ने रविवार, 18 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए ये खबर शेयर की। उन्होंने अपने पिता को परिवार का मार्गदर्शक और मुख्य आधार बताया। उनके निधन का कारण अभी तक नहीं बताया गया है।
नीति ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
यह खबर शेयर करते हुए नीति ने लिखा, 'एक प्यारे पति और पिता, हमारा मार्गदर्शन करने वाले और हमारे परिवार का मुख्य आधार। उनकी समझदारी, दयालुता, संस्कार और निस्वार्थ प्रेम हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। भले ही वे अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद, उनकी सीख और उनकी खूबसूरत यादें जीवन भर हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी।'
View this post on Instagram
नीति ने आगे लिखा - 'उनके जाने से एक ऐसा खालीपन आ गया है जिसे कभी भरा नहीं जा सकता, लेकिन उनका प्यार हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा। ईश्वर उनकी नेक आत्मा को सदैव शांति प्रदान करे। पापा, हम आपको बहुत याद करेंगे।' इसके तुरंत बाद, फिल्म और संगीत जगत की कई हस्तियों ने नीति और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
कई सेलेब्स ने जताया शोक
इनमें नेहा धुपिया, श्रेयस तलपडे, मनीष पॉल, श्रेया घोषाल, निकिता गांधी, गौहर खान, तहिरा कश्यप, दीया मिर्जा, अपारशक्ति खुराना, हिमेश रेशमिया, शंकर महादेवन और राहुल वैद्य आदि शामिल थे। इन सभी ने इस कठिन समय में परिवार को अपना समर्थन दिया।
-1792307375285.webp)
ब्रज मोहन शर्मा ने अपनी चार बेटियों नीति, शक्ति, मुक्ति और कृति मोहन के जीवन और करियर में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने उनकी महत्वाकांक्षाओं का समर्थन किया और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। जब उनकी बेटियां मनोरंजन जगत में अपना रास्ता बना रही थीं, तब वे हर कदम पर उनके साथ खड़े रहे।
एक तरफ जहां नीति ने एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपनी पहचान बनाई, वहीं उनकी दो अन्य बहनों ने डांसिंग और अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाया।
यह भी पढ़ें- न शादी की जल्दी, न मां बनने की चाहत; Shakti Mohan ने बताया 40 की उम्र में भी क्यों हैं सिंगल?
यह भी पढ़ें- स्टेज पर नहीं पहुंचीं गायिका पलक मुच्छल, मथुरा में प्रशंसकों का जमकर हंगामा
