Move to Jagran APP

नीरजा भनोट के भाई का हुआ निधन, सोनम कपूर ने पोस्ट शेयर कर जताया दुख

360 विमान यात्रियों की जान बचाने वाली नीरजा भनोट के भाई का निधन हो गया है। नीरजा के भाई का निधन चंडीगढ़ में हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। जिसके बाद सोनम कपूर ने नीरजा के भाई अनीश के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 07:07 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 07:36 AM (IST)
सोनम कपूर, अनीश भनोट, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने साल 2016 में नीरजा भनोट की बायोपिक में काम किया था। 360 विमान यात्रियों की जान बचाने वाली नीरजा भनोट के भाई का निधन हो गया है। नीरजा के भाई का निधन चंडीगढ़ में हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। जिसके बाद सोनम कपूर ने नीरजा के भाई अनीश के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

loksabha election banner

सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक अनीश भनोट के साथ की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सोनम कपूर अनीश भनोट के गले मिलते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'ओम शांति। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे अनीश भनोट। आपको बहुत- बहुत धन्यवाद।' इसके साथ उन्होंने #neerja #neerjabhanot हैशटेग का भी इस्तेमाल किया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

सोनम की इस पोस्ट पर कई लोग अनीश भनोट की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। एक यूजर ने सोनम कपूर की इस पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैंने इनकी किताब पढ़ी है जो इन्होंने अपनी बहन के लिए लिखी थी। वो एक बेहतरीन राइटर भी थे।'

सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र विजेता नीरजा भनोट के भाई अनीश भनोट का बीती देर शाम 8 बजे निधन हो गया। अनीश भनोट 63 वर्ष के थे। वीरवार देर शाम वह सेक्टर 46 स्थित अपने घर से पार्क में सैर करने के लिए निकले थे। मौसम खराब होने पर वह घर वापस आ रहे थे कि गेट के पास ही गिर पड़े। जब तक घर वाले उन्हें अंदर लाए तो उनका हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया।

गौरतलब है कि नीरजा भनोट की बायोपिक का नाम भी 'नीरजा' रखा गया था। राम माधवानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 19 फरवरी 2016 में रिलीज किया गया था। फिल्म में सोनम कपूर मुख्य किरदार में थीं। उनके साथ इस फिल्म में शबाना आजमी, शेखर रविजानी, जिम सरभ, अर्जुन अनेजा, निकिल संघा भी अहम किरदार में थे।

कृति खरबंदा ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 12 साल, पुलकित सम्राट ने भी दी बधाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.