'मेरे साथ धोखा हुआ...' Neena Gupta से 'श्रीमान श्रीमती' के मेकर्स ने बोला था झूठ, अर्चना पूरन सिंह की ली थी जगह
नीना गुप्ता ने खुलासा किया है कि उन्हें 'श्रीमान श्रीमती' शो में अर्चना पूरन सिंह की जगह लेने के लिए मेकर्स ने झूठ बोला था।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) के जाने के बाद टीवी शो श्रीमान श्रीमती (Shrimaan Shrimati) में काम किया था। नीना ने बताया कि उन्हें झूठ बोलकर शो में लाया गया था।
कैसे हुई थी शो में नीना की एंट्री?
दरअसल अर्चना पूरन सिंह ने प्रेग्नेंसी की वजह से शो से कुछ समय के लिए ऑफ लिया था जिसके बाद नीना गुप्ता की शो में एंट्री हुई थी। नीना गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने शो में आने से पहले पूछा था कि क्या अर्चना मैटरनिटी लीव के बाद वापस आएंगी तो उन्होंने मना कर दिया था।
नीना ने बताया कि जब मेकर्स ने मना किया कि अर्चना वापस नहीं आएंगी तभी उन्होंने उन्हें रिप्लेस करने का फैसला किया। एक ऐसा कलाकार जिसे ऑडियंस पहले ही इतना प्यार दे रही थी।
-1789479923135.webp)
राकेश बेदी से पता लगा सच
नीना गुप्ता ने बताया कि उन्हें अर्चना की वापसी के बारे में राकेश बेदी और दिल्ली में रहने वाली उनकी एक दोस्त के बीच फोन पर हुई बातचीत से ही पता चला। उन्होंने दावा किया कि टीम के किसी भी सदस्य ने उन्हें इस बारे में सूचित नहीं किया था। नीना ने कहा कि उनके साथ चीट किया गया।
उनका मानना है कि निर्माताओं को पता था कि अर्चना वापस आ रही हैं, लेकिन उन्होंने यह बात उनसे छिपाकर रखी, क्योंकि उन्हें डर था कि वह ये रोल ठुकरा देंगी।
-1789479961903.webp)
जूम टीवी से बातचीत में नीना गुप्ता ने कहा, 'श्रीमान श्रीमती में मेरे साथ अन्याय हुआ। अर्चना वह भूमिका कर रही थीं और वह प्रेग्नेंट हो गईं। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम ये रोल कर लो। तब मैंने पूछा, ‘क्या वह बेबी होने के बाद वापस आएंगी?’ तब उन्होंने कहा, ‘नहीं, वह अभी नहीं आएंगी।’ अर्चना वाकई एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, उनकी जगह लेना बहुत मुश्किल है। लोग इतनी आसानी से स्वीकार नहीं करते। मैंने यह चुनौती स्वीकार की।'
अलग-अलग साल में प्रसारित हुआ था शो
साल 1994 में रिलीज हुआ 'श्रीमान श्रीमती' सीरियल दो बार दोबारा प्रसारित हुआ। 2005 में, सब टीवी ने 'आज के श्रीमान श्रीमती' नाम से इसका नया वर्जन लॉन्च किया। कई साल बाद, 2018 में, निर्माताओं ने 'श्रीमान श्रीमती फिर से' के साथ इसे फिर से प्रसारित करने की कोशिश की। नाम एक जैसा होने के बावजूद, दोनों वर्जन मूल सीरियल से बिल्कुल अलग थे। इसमें जतिन कनकिया, राकेश बेदी, रीमा लागू और अर्चना पूरन सिंह ने अभिनय किया था।
