विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nawazuddin Siddiqui की पत्नी आलिया ने छिपकर बनाया यह वीडियो, बोलीं- इसका असली चेहरा दिखाना चाहती हूं

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 11 Feb 2023 05:05 PM (IST)

Nawazuddin Siddiqui नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शादीशुदा जिंदगी में बड़ा तूफान आ गया है। पिछले कुछ दिनों से उनकी मैरिड लाइफ ...और पढ़ें

File Photo of Nawazuddin Siddiqui and Alia Siddiqui
File Photo of Nawazuddin Siddiqui and Alia Siddiqui

नई दिल्ली, जेएनएन। नवाजुद्दीन सिद्दीकीऔर उनकी पत्नी आलिया के बीच शुरू हुई कलह अब बड़ा रूप ले चुकी है। हाल ही में आलिया ने नवाजुद्दीन और उनकी मां पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जो कि उनकी और नवाजुद्दीन की बातचीत से जुड़ा है। इस वीडियो में नवाजउद्दीन घर के बाहर गेट पर खड़े हैं और आलिया घर के अंदर से बात कर रही हैं। उनके बीच जो भी बात हुई उसे आलिया ने रिकॉर्ड कर लिया और अब अपनी सच्चाई के तौर पर उस वीडियो को पोस्ट किया है।

वीडियो में आलिया, नवाजुद्दीन पर भड़ास निकालती नजर आ रही हैं। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, उसे कैप्शन के तौर पर भी बताया है।

'मुंबई में लिव इन में रहते थे'

उन्होंने लिखा, 'मुझे एक शख्स को अपने 18 साल देने का अफसोस है, जिसकी आंखों में मेरी कोई कीमत नहीं। उनसे 2004 में मिली थी, तब हम दोनों एकता नगर, चारकोप, म्हाडा, मुंबई में लिव इन में रहते थे। वहां पर मैं, नवाज और उनके भाई शमसुद्दीन सिद्दीकी एक ही कमरे में साथ रहते थे। तब मुझे यकीन था कि वो मुझे प्यार करते हैं और मुझे हमेशा खुश रखेंगे। हमने 2010 में शादी कर ली, एक साल बाद बच्चे को जन्म दिया।'

'डिलीवरी के लिए बेच दिया मां को दिया हुआ फ्लैट'

आलिया ने आगे लिखा, 'मैंने अपनी मां को दिया हुआ फ्लैट डिलीवरी के लिए बेच दिया। बचे हुए पैसों से मैंने नवाज के लिए कार खरीदी, जिससे कि उन्हें बस से न जाना पड़े। अब इतने सालों बाद वह पूरी तरह से बदल गया और वह इंसान ही नहीं रहा। वह कभी अच्छा इंसान था ही नहीं। उसने कभी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड, एक्स वाइफ की इज्जत नहीं की और अब यह मुझे और अपने बच्चों को भी टारगेट किया है।'

'उसने कभी मुझे वाइफ माना ही नहीं'

उन्होंने आगे लिखा, 'अगर मुझे पता होता कि मुझे इन तकलीफों से गुजरना होगा, जिनसे मैं 12 साल से जूझ रही हूं, तो मैं किसी और के साथ चली जाती, जिसके पास कम पैसे हों। मैं इसके जैस इंसान के साथ कभी नहीं होती, जो एक सुपरस्टार है लेकिन झूठा और चीटर है। वो दावा करते हैं कि पहले बच्चे के जन्म के बाद उसने मुझे तलाक दे दिया था। लेकिन वो तलाक के बाद भी मेरे साथ रिलेशनशिप में वापस आ गया था।'

View this post on Instagram

A post shared by Aaliya Siddiqui (@aaliyanawazuddin)

उन्होंने लिखा, 'हमने लिव इन रिलेशन में रहते हुए अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। मुझे इस बारे में पता चला कि उसने कभी मुझे अपनी वाइफ माना ही नहीं, जब हमारा तलाक नहीं हुआ तब भी। कोई इंसान इतना कैसे गिर सकता है जब सारे कागजात होने के बाद भी यह साबित होता है कि मैं उनकी पत्नी हूं।'

'इसका असली चेहरा दिखाना चाहती हूं'

क्लिप में कही गई बातें और दिखाए गए दृश्य को खत्म करते हुए उन्होंने लिखा कि इस वीडियो का मकसद है कि मैं इस इंसान का असली चेहरा सबको दिखा सकूं। चीटर किसी भी जाति से हो सकता है और जिसकी परवरिश अच्छी होती है वह चीटर नहीं हो सकता।'

यह भी पढ़ें: Kantara 2: ऋषभ शेट्टी के साथ उर्वशी रौतेला की फोटो हुई वायरल, 'कांतारा 2' में करेंगी रोमांस!

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Finale: कंटेस्टेंट्स के परिवार वालों ने मांगा अपने बच्चों के लिए वोट, इमोशनल कर देगा यह वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।