Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Abhishek Bachchan Birthday: मामू अभिषेक के बर्थ डे पर नव्या ने शेयर की थ्रो बैक तस्वीरें, पहचानना हुआ मुश्किल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 05 Feb 2023 07:50 PM (IST)

    Abhishek Bachchan Birthday इंडस्ट्री के टॉप मोस्ट एक्टर अभिषेक बच्चन का आज जन्मदिन है। वह पांच फरवरी को 47 साल के हो गए। उनके इस खास मौके पर उनकी भांजी नव्या नवेली ने अनोखी तस्वीरें शेयर की हैं।

    Hero Image
    File Photo of Abhishek Bachchan. Photo Credit: Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Abhishek Bachchan Birthday: जूनियर बच्चन के नाम से फेमस और लाखों दिलों की धड़कन अभिषेक बच्चन आज 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के स्पेशल डे पर सुबह से उन्हें कई सेलिब्रिटी ने बर्थ डे विश किया। इस मौके पर उनकी भांजी और परिवार की क्लोज सदस्य नव्या नवेली नंदा ने भी उन्हें बधाई दी। नव्या ने अभिषेक बच्चन के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विश किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नव्या ने शेयर की यह तस्वीरें

    नव्या ने कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं, जो उन्होंने कभी मामू अभिषेक बच्चन के साथ क्लिक कराई थी। इनमें से एक में नव्या ने एक्टर को गले लगाया है, तो दूसरी तस्वरी एक फिल्म इवेंट के दौरान की है। इसके अलावा एक और फोटो है, जिसमें अभिषेक अपनी भतीजी के साथ सेल्फी लेते देखे जा सकते हैं। नव्या ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिषेक को टैग किया और उनके नाम के साथ रेड हार्ट, केक और सेलिब्रेशन का इमोजी बनाया।

    अभिषेक बच्चन, नव्या नवेली वर्कफ्रंट

    नव्या मामू अभिषेक के साथ अच्छा रिलेशन शेयर करती हैं। इन दिनों वह 'पॉडकास्ट विद नव्या' शो कर रही हैं, जो कि यूथ के बीच काफी हिट है। वहीं अभिषेक बच्चन 2021 की हिट फिल्म 'द बिग बुल' के बाद इसी फिल्म के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। यह फिक्शनल टेल मूवी है, जिसकी कहानी स्टॉकब्रोकर हेमंत शाह के ऊपर आधारित है। 

    इस फिल्म के जरिये अभिषेक ने ओटीटी डेब्यू किया था। 'द बिग बुल' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की गई थी।

    यह भी पढ़ें: Abhishek Bacchan: अजय देवगन ने थ्रोबैक पिक्चर शेयर कर किया अभिषेक बच्चन को बर्थडे विश, नव्या ने ऐसे दी बधाई

    यह भी पढ़ें: R Madhvan Video: '3 इडियट्स' के लिए आर माधवन का ऑडिशन वायरल, वीडियो देख फैंस ने जमकर की तारीफ