विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Navratri 2022: नवरात्रि पर फेस्टिव मूड को बूस्ट करेंगे यह गरबा स्पेशल सॉन्ग्स, जरूर करें प्लेलिस्ट में शामिल

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Tue, 27 Sep 2022 06:33 PM (IST)

Navratri 2022 नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों को पूजा जाता है। मां की पूजा के अलावा ...और पढ़ें

Navratri 2022 Bollywood Special Songs for Garba
Navratri 2022 Bollywood Special Songs for Garba

नई दिल्ली, जेएनएन। Garba Special Songs नवरात्रि की शुभ शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि पर मां की पूजा और आरती के अलावा गरबा खेलने की भी परंपरा है। लोगों में इस त्योहार और गरबा को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। नवरात्रि पर कई जगहों पर स्पेशल गरबा नाइट का आयोजन होता है, जहां फिल्मी गानों से वहां का समां ही अलग होता है। बॉलीवुड की कई फिल्मों में नवरात्रि स्पेशल थीम पर गाने गाए गए हैं। 80-90 के दशक से लेकर अभी तक फिल्म इंडस्ट्री में नवरात्रि पर कई ऐसे गाने बने हैं, जो यूजर्स के लिए आज भी हिट हैं। एक नजर डालते हैं बॉलीवुड में बने गरबा स्पेशल गानों पर।

ढोली तारो ढोल बाजे

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की ब्लॉकबस्टर मूवी 'हम दिल दे चुके सनम' को भला कौन भूल सकता है। यह फिल्म दोनों के करियर की माइलस्टोन फिल्मों में शुमार है, जिसे फैंस आज भी देखना पसंद करते हैं। फिल्म में 'ढोली तारो' गाना है, जिसे ऐश्वर्या राय और सलमान खान पर फिल्माया गया था। दोनों की केमेस्ट्री और फिल्म की कहानी के साथ ही यह गाना आज भी लोगों के बीच जबरदस्त हिट है।

नगाड़े संग ढोल बाजे

संजय लीला भंसाली की 'रामलीला' में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का खूब रोमांस दिखाया गया था। दोनों पर कई गाने फिल्माए गए थे, जो सुपरहिट रहे। इसी में से एक है 'नगाड़े संग ढोल बाजे' गाना। यह गाना दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया था। गरबा स्पेशल बने गाने की म्यूजिक और दीपिका के फास्ट मूव्स ने इस गाने को टॉप गरबा सॉन्ग्स में शामिल कर दिया है। आज भी यह गाना बॉलीवुड के टॉप 10 गरबा स्पेशल सॉन्ग्स में शामिल है।

छोगाला तारा

आयुष शर्मा और वरीना हुसैन अपनी पहली ही फिल्म से बॉलीवुड में दमदार एंट्री लेने में कामयाब रहे। उनकी डेब्यू फिल्म 'लवरात्रि' का गाना 'छोगाला तारा' बहुत फेमस हुआ है। दर्शन रावल और असीस कौर की आवाज में सजा यह गाना किसी भी गरबा नाइट फंक्शन में बजाओ, तो नाचने का मजा ही दोगुना हो जाए।

ढोलीडा

आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगुबाई काठियावड़ी' में आलिया की दमदार परफार्मेंस के साथ ही फिल्म के कई गाने हिट रहे, जिसमें से 'ढोलीडा' को भी खूब पसंद किया गया। यह गाना फुल ऑन एनर्जी से भरा हुआ है। गरबा डांस करने के लिए यह गाना आपकी नवरात्रि स्पेशल प्लेलिस्ट में शामिल किया जा सकता है।  

उड़ी-उड़ी जाए

शाहरुख खान और माहिरा खान ने 'रईस' फिल्म के इस गाने को अपनी केमेस्ट्री से और भी मेमोरेबल बना दिया। यह गाना आपके फेस्टिव मूड को बूस्ट कर सकता है।  

यह भी पढ़ें: Chunky Pandey Secrets: चंकी पांडे की बीवी होतीं फराह खान! एकता कपूर ने भी खोला अपना सीक्रेट