विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nagarjuna ने बूढ़े फैन को धक्का दिए जाने पर तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग के बाद कहा- 'मैं उस सज्जन से...'

Published: Mon, 24 Jun 2024 07:52 AM (IST)

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी (Nagarjuna Akkineni) हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान उनके सिक्योरिटी ...और पढ़ें

नागार्जुन ने फैन को धक्का दिए जाने पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
नागार्जुन ने फैन को धक्का दिए जाने पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रविवार को मुंबई में स्पॉट हुए थे नागार्जुन
  2. नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर दी सफाई
  3. जल्द ना सामी रांगा में नजर आएंगे नागार्जुन

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सालों से साउथ सिनेमा पर राज करने वाले नागार्जुन (Nagarjuna) के चाहने वालों की कमी हीं है। यूं तो लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं, लेकिन एक हालिया वीडियो के जरिए उन्हें काफी आलोचना सहनी पड़ी। अब अभिनेता ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

हुआ यूं कि नागार्जुन रविवार (23 जून) को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। अभिनेता के साथ धनुष और उनके बेटे भी मौजूद थे। पैपराजी ने तीनों को कैमरे में कैद कर लिया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो आ गया जिसे देख उनके फैंस भड़क गये।

नागार्जुन के गार्ड ने दिया बूढ़े शख्स को धक्का

दरअसल, एयरपोर्ट पर जब एक बूढ़ा फैन नागार्जुन के पास आया तो उनके सिक्योरिटी गार्ड ने बुरी तरह से उन्हें धक्का दे दिया। जिस तरह सिक्योरिटी गार्ड ने गार्ड को धक्का दिया, लोगों को यह जरा भी रास नहीं आया। ऊपर से अभिनेता ने अपने गार्ड को वहां कुछ कहा भी नहीं जो बात लोगों को खटकने लगी और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। मगर कुछ लोगों ने उनकी साइड भी ली और कहा कि अभिनेता ने यह नहीं देखा था।

यह भी पढ़ें- Maldives Vs Lakshadweep: साउथ सुपरस्टार Nagarjuna ने कैंसिल की मालदीव ट्रिप, बोले- 'कीमत चुकानी होगी'

नागार्जुन ने फैन के वीडियो पर किया रिएक्ट

अब सिक्योरिटी गार्ड द्वारा फैन को धक्का दिए जाने पर नागार्जुन ने चुप्पी तोड़ी है। अभिनेता ने एयरपोर्ट का वीडियो रीशेयर करते हुए उस बूढ़े फैन से माफी मांगी है। उन्होंने लिखा, "इस बात को अभी मैंने नोटिस किया। यह नहीं होना चाहिए था। मैं उस सज्जन से माफी मांगता हूं और भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए आवश्यक सावधानी बरतूंगा।"

नागार्जुन की अपकमिंग फिल्में

बात करें नागार्जुन के वर्क फ्रंट की तो पांच दशक से फिल्मी दुनिया से राज करने वाले सुपरस्टार को आखिरी बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखा गया था। जल्द ही वह ना सामी रांगा (Naa Saami Ranga) में नजर आएंगे जो इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Dhootha: 'धूथा' देख पिता नागार्जुन ने दिया ऐसा रिएक्शन, Naga Chaitanya की तारीफ में कही ये बात