विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nagabandham: पौराणिक और आधुनिक काल की कहानी; बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने को तैयार नई फिल्म, पोस्टर हुआ रिलीज

Published: Thu, 28 May 2026 02:21 PM (IST)

साउथ सिनेमा की फिल्म 'नागबंधम' का नया पोस्टर जारी हो गया है, जिसमें पूरी स्टारकास्ट एक साथ नजर आ रही है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा में एक बार फिर से एक और नई कहानी पर्दे पर पेश होने जा रही है। जी हां, पिछले काफी वक्त फिल्म 'नागाबंधम' को लेकर बना हुआ जबरदस्त बज लगातार बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं और हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर साझा किया गया है।

सामने आया 'नागबंधम' का पोस्टर

बीते दिनों ही 'नागबंधम' (Naagbandham) का टीजर रिलीज किया गया था, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया था। टीजर इतना शानदार था कि लोगों ने इसके ट्रेलर की डिमांड तक कर डाली और अब जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, मेकर्स इससे जुड़े पोस्टर्स को रिलीज कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आई है।

यह भी पढ़ें- 7 पतियों की 'मौत', मिला ये कल्ट गाना... 166 साल पुराने रूसी लोकगीत पर बना ये हिंदी सॉन्ग; Usha Uthap ने दी आवाज

WhatsApp Image 2026-05-28 at 1.13.09 PM

इस पोस्टर में विराट कर्ण, ऋषभ साहनी, नाभा नतेश और जगपति बाबू सहित पूरी स्टारकास्ट एक साथ एक ही पावरफुल फ्रेम में नजर आ रही है। इस नए पोस्टर को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म के हर किरदार के पीछे कोई न कोई गहरा राज और छिपी हुई कहानी है, जिसने दर्शकों को फिल्म के इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए और भी ज्यादा उत्सुक कर दिया है।

फिल्म के लिए ऋषभ ने की जी-तोड़ मेहनत

फिल्म में एक्टर ऋषभ साहनी (Rishabh Sahni) ने भी एक अहम किरदार निभाया है। इस किरदार में जान फूंकने के लिए उन्होंने कई भाषाओं में डबिंग की है। एक सोर्स ने बताया,

"ऋषभ साहनी अब्दाली के रोल को लेकर इस कदर जुनूनी हैं कि उन्होंने हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में खुद डबिंग की है। किरदार की कड़क वाइब और इमोशन्स को हर भाषा में परफेक्ट रखने के लिए उन्होंने अपनी आवाज के बेस, टोन और बोलने के लहजे पर महीनों मेहनत की है। फिल्म में ऋषभ अब्दाली के किरदार में होंगे।"

वहीं इसके अलावा ऋषभ ने पूरे एक साल तक तलवारबाजी सीखी है। इतना ही नहीं, अब्दाली के किरदार के लिए उन्होंने 'पश्तो' भाषा की कड़क ट्रेनिंग भी ली, ताकि उनके डायलॉग्स एकदम रियल लगें।

WhatsApp Image 2026-05-27 at 4.39.24 PM (1)

कब रिलीज होगी फिल्म?

हर नए अपडेट के साथ 'नागबंधम' लगातार सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोर रही है, खासकर इसके दमदार कैरेक्टर पोस्टर्स ने फिल्म की दुनिया और किरदारों को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

फिल्म के गानों को भी ऑडियंस से शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जहां 'नमो रे' ने यूट्यूब पर 10 मिलियन व्यूज़ पार कर लिए हैं, वहीं फिल्म का एक और गाना भी खूब चर्चा में है। इसके अलावा फिल्म के टीजर को पहले ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल चुका है।

पौराणिक कहानियों से प्रेरित 'नागबंधम' में फैंटेसी, परंपरा और आज के युग की एक अलग कहानी नजर आएगी, जहां पौराणिक कथाओं के साथ आज की कहानी मेल नजर आएगा।

'नागबंधम' की कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है। फिल्म को किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज होगी और फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- साइकोलॉजिकल थ्रिलर Obsess में 'ट्रक' भी है लीड हीरो, कास्टिंग के लिए मेकर्स को करनी पड़ी माथापच्ची