शेरनी बनकर दहाड़ने आ रही Mysaa! रश्मिका मंदाना का दमदार अवतार देख चौंके फैंस; कब होगी रिलीज?
रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'मायसा' का टीजर जारी हो गया है, जिसमें उनका दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला है।
-1789921267346_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की अपकमिंग फिल्म 'मायसा' (Mysaa) के निर्माताओं ने इसका टीजर रिलीज कर दिया है। फैंस को पहली बार इसमें रश्मिका का दमदार एक्शन देखने का मौका मिलेगा।
रवींद्र पुल्ले ने इस फिल्म के जरिए निर्देशक के तौर पर डेब्यू किया है। यह पैन इंडिया फिल्म पहले ही ऑनलाइन चर्चा बटोर चुकी है, जिसमें दर्शक रश्मिका के ट्रांसफॉर्मेशन, फिल्म के गंभीर दृश्य और टीजर के एक्शन दृश्यों पर चर्चा कर रहे हैं। फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एक्शन से भरपूर है टीजर
अपनी शानदार वर्सेटिलिटी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचानी जाने वाली रश्मिका इस फिल्म में दर्शकों को अपने एक बिल्कुल नए अवतार से चौंकाने के लिए तैयार हैं। शानदार पोस्टर्स और दिलचस्प कंटेंट के जरिए दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाने के बाद मेकर्स ने अब फिल्म का मचअवेटेड और जोशीले एक्शन से भरपूर टीजर रिलीज कर दिया है।
-1789921488094.webp)
टीजर की शुरुआत रश्मिका की आवाज से होती है, जो फिल्म में मायसा का किरदार निभा रही हैं। वह कहती हैं,'मैं थक गई हूं, मैं रुक गई हूं, मैं हार गई हूं।' इसके बाद सीन एक्शन की ओर मुड़ता है, जिसमें दिखाया गया है कि उनका किरदार मुश्किल परिस्थितियों का सामना कर रहा है और अपने आसपास के लोगों से लड़ रहा है।
कई सीन्स देखकर चौंके फैंस
टीजर के सबसे प्रभावशाली दृश्यों में से एक में रश्मिका को पानी के अंदर, तल पर बैठे हुए और हाथ में हंसिया पकड़े हुए दिखाया गया है। इस दृश्य ने दर्शकों का ध्यान खींचा है और कई लोगों ने इसे विचलित करने वाला बताया।
क्या है फिल्म की कहानी?
हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर यह झलक फिल्म की मूल कहानी की ओर भी इशारा करती है जोकि एक शक्तिशाली पिता-बेटी के रिश्ते की कहानी ।
‘मायसा’ पिता-बेटी के रिश्ते को एक नए अंदाज में पेश करती है, जहां भावनाओं, एक्शन और बड़े पैमाने पर फिल्माए गए दृश्यों का शानदार मेल देखने को मिलेगा। यह एक महत्वाकांक्षी महिला-केंद्रित एक्शन फिल्म है, जिसमें रश्मिका कहानी के केंद्र में हैं।
